बीच सड़क पर बंद हो गई Electric Car, फिर सेना के जवान ने जो किया... Video जीत रहा करोड़ों दिल

Published : Jul 20, 2026, 03:14 PM IST
Indian Army Soldier Helps Stranded EV Owner After Battery Dies Heartwarming Video Goes Viral

सार

Viral Video: बीच रास्ते में इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खत्म होने के बाद कंटेंट क्रिएटर दीपिका शर्मा मुश्किल में फंस गईं। तभी भारतीय सेना के जवान नरेंद्र ने मदद कर उन्हें चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचाया।

Deepika Sharma Viral Video: इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन लंबी दूरी के सफर में बैटरी खत्म होने का डर अब भी कई लोगों के मन में रहता है। ऐसा ही एक वाकया कंटेंट क्रिएटर दीपिका शर्मा के साथ हुआ, जब उनकी इलेक्ट्रिक कार बीच रास्ते में अचानक बंद हो गई। आसपास कोई EV चार्जिंग स्टेशन नहीं था और मदद मिलने की उम्मीद भी बेहद कम नजर आ रही थी। तभी भारतीय सेना के एक जवान ने उनकी ऐसी मदद की, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

जवान नरेंद्र ने दिखाई इंसानियत, चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचाई कार

दीपिका शर्मा ने बताया कि उन्होंने कार की बची हुई बैटरी का गलत अनुमान लगा लिया था। उन्हें विश्वास था कि वाहन आसानी से मंजिल तक पहुंच जाएगा, लेकिन रास्ते में ही बैटरी पूरी तरह खत्म हो गई। सुनसान इलाके में फंसी दीपिका परेशान थीं कि तभी भारतीय सेना के जवान नरेंद्र वहां पहुंचे।

दीपिका की परेशानी देखकर नरेंद्र ने बिना देर किए मदद की। उन्होंने बंद पड़ी इलेक्ट्रिक कार को सुरक्षित तरीके से नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचाने में सहयोग किया। इतना ही नहीं, वह तब तक वहीं रुके रहे, जब तक कार की बैटरी इतनी चार्ज नहीं हो गई कि दीपिका आगे का सफर सुरक्षित तरीके से जारी रख सकें। रवाना होने से पहले उन्होंने आगे पड़ने वाले चार्जिंग पॉइंट्स की जानकारी भी साझा की, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: कहीं पीठ पर लाठियों के निशान तो कहीं बिखरी चप्पलें, जंतर-मंतर की 7 सबसे लेटेस्ट तस्वीरें

वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ऐसे ही होते हैं असली हीरो

दीपिका शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया और जवान नरेंद्र का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि वह उनकी निस्वार्थ मदद, धैर्य और इंसानियत को कभी नहीं भूल पाएंगी।

 

 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोग जवान नरेंद्र की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि भारतीय सेना के जवान सिर्फ देश की सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि जरूरत पड़ने पर आम नागरिकों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया कि मुश्किल समय में छोटी-सी मदद भी किसी के लिए बड़ी राहत बन सकती है। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जवान नरेंद्र के इस मानवीय व्यवहार को सच्ची सेवा और इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अभिजीत दिपके ने यूं हीं खत्म नहीं की है भूख हड़ताल, इसके पीछे छिपा है सोनम वांगचुक का मास्टर प्लान

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Good News मिलते ही Abhijeet Dipke ने तोड़ दिया अपना अनशन
Tripura DGP Death: पुलिस हेडक्वार्टर में मिली त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकर की लाश