कैलिफ़ोर्निया में भारतीय छात्र लापता: आखिर साकेत श्रीनिवासैया के साथ क्या हुआ?

Published : Feb 14, 2026, 11:14 AM IST

कैलिफ़ोर्निया में पढ़ रहा IIT मद्रास से ग्रेजुएट भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया अचानक लापता हो गया। कैंपस के पास उसका बैकपैक मिला, लेकिन 5 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं। क्या यह हादसा है या कोई गहरी साज़िश? सवाल कई हैं, जवाब नहीं।

PREV
16

Indian Student Missing USA: कैलिफ़ोर्निया से आई एक खबर ने भारत और अमेरिका-दोनों जगह लोगों को चिंता में डाल दिया है। कर्नाटक के रहने वाले भारतीय मूल के स्टूडेंट साकेत श्रीनिवासैया अचानक लापता हो गए हैं।साकेत यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, बर्कले (University of California, Berkeley) में पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे थे और इससे पहले वे IIT मद्रास से ग्रेजुएट हो चुके थे। यह मामला इसलिए भी गंभीर हो गया है क्योंकि 5 दिन बीत जाने के बाद भी साकेत का कोई सुराग नहीं मिला है।

26

आख़िर कब और कहां लापता हुए साकेत?

साकेत श्रीनिवासैया 9 फरवरी को लापता हुए। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें आख़िरी बार यूसी बर्कले कैंपस से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था। इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। कुछ समय बाद टिल्डेन रीजनल पार्क के पास एक घर के बाहर उनका बैकपैक मिला, जिसमें उनका पासपोर्ट और लैपटॉप मौजूद था। यही बात इस केस को और ज्यादा रहस्यमय (mysterious) बना देती है।

36

लेक अंज़ा के पास क्यों तेज़ हुई तलाश?

बैकपैक मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाया। खासतौर पर Lake Anza और आसपास के बर्कले हिल्स इलाके पर ध्यान दिया गया। यहां नावों की मदद से तलाशी ली जा रही है और कुछ लोग अपने डॉग्स (कुत्तों) के साथ भी सर्च में शामिल हुए हैं।

46

इंडियन कॉन्सुलेट क्यों है अलर्ट पर?

इस मामले में इंडियन कॉन्सुलेट सैन फ्रांसिस्को (Indian Consulate San Francisco) ने भी गंभीर चिंता जताई है। कॉन्सुलेट ने कहा है कि वह साकेत के परिवार और स्थानीय अमेरिकी अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और हर संभव मदद की जा रही है।

56

कौन हैं साकेत श्रीनिवासैया?

  • साकेत की उम्र 22 साल है।
  • लंबाई: 6 फीट 1 इंच
  • वज़न: लगभग 160 पाउंड
  • बाल: छोटे काले
  • आंखें: भूरी

वे पढ़ाई में बेहद तेज़ माने जाते थे। उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, वे हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम से जुड़े एक पेटेंट का हिस्सा भी रहे हैं। उन्हें जानने वाले लोग उन्हें मेहनती, विनम्र और समस्या सुलझाने वाला इंसान बताते हैं।

66

क्या विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्र सुरक्षित हैं?

इस घटना के बाद विदेश में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोकसभा में भी यह मुद्दा उठ चुका है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारतीय मिशन विदेश में पढ़ रहे छात्रों से संपर्क बनाए रखते हैं और उन्हें पहले ही सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी जाती हैं। जब तक उनकी सुरक्षित वापसी नहीं होती, यह मामला हर भारतीय के लिए चिंता का विषय बना रहेगा। अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है, तो स्थानीय अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories