Indonesia Waterfall Accident: झरने पर नहाते समय फिसली 25 साल की युवती, अगले दिन मिला शव, वायरल वीडियो ने झकझोरा

Published : Oct 16, 2026, 06:58 PM IST
Indonesia Waterfall Accident

सार

Indonesia Waterfall Accident Viral Video: इंडोनेशिया के रोबो हराऊ वॉटरफॉल पर नहाते समय 25 साल की युवती फिसलकर गिरी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। बता दें कि अगले दिन युवती का शव मिला। वायरल वीडियो में क्या दिखा? जानें पूरा मामला।

Robo Harau Waterfall Accident: इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में एक झरने पर नहाने गई 25 साल की युवती की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। रोबो हराऊ वॉटरफॉल (Robo Harau Waterfall) पर ऊंचाई से गिरने के बाद उसका पता लगाने के लिए बचाव दल को कई घंटे तक तलाश करनी पड़ी। शुक्रवार सुबह युवती का शव बरामद किया गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग दुख जता रहे हैं और झरनों के आसपास सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा? झरने पर नहाने के दौरान फिसली युवती

मृतका की पहचान विंडी रहमा पुत्री (Windy Rahma Putri) के रूप में हुई है। वह इंडोनेशिया के पदांग परिआमन की रहने वाली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा गुरुवार, 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:45 बजे लिमापुलुह कोटा रीजेंसी में हुआ। बताया गया है कि झरने पर नहाते समय युवती का पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, हादसे के पीछे की पूरी परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।

570 मीटर के दायरे में तलाश, शुक्रवार सुबह मिला शव

पदांग सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख अब्दुल मलिक ने युवती की मौत की पुष्टि की। उनके मुताबिक, बचाव दल को गुरुवार शाम करीब 5:27 बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने झरने के आसपास तलाशी शुरू की। करीब 570 मीटर के दायरे में खोजबीन करने के बाद शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सुबह 10:45 बजे युवती का शव मिला। इसके बाद शव को बाहर निकालकर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। इस घटना की जानकारी Detik News की रिपोर्ट में दी गई है। नीचे देखें वायरल वीडियो, ध्यान दें ये वीडियो आपको विचिलित कर सकता है-

ये भी पढ़ें- प्रेमी को आजाद कराने की तड़प... और 50 हजार का वो खूनी लालच, जिसने युवती को बना दिया मुजरिम

वायरल वीडियो देखकर क्यों भावुक हो रहे लोग?

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसे देखकर कई लोग दुख और हैरानी जता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने वीडियो में दिखाई देने वाली खड़ी चट्टानों और फिसलन भरे इलाके को लेकर चिंता जाहिर की है। वहीं, लोगों ने मृतका के परिवार और घटना के समय उसके साथ मौजूद रहे लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वाटर फॉल पर नहाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

यह हादसा याद दिलाता है कि वाटर फॉल पर नहाना जोखिम भरा हो सकता है। चट्टानों पर काई, गीली सतह और अचानक बदलती पानी की स्थिति खतरा बढ़ा सकती है।

  • फिसलन वाली चट्टानों और ऊंचे किनारों से दूरी रखें।
  • चेतावनी वाले या प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं।
  • पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाए बिना आगे न बढ़ें।
  • स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें- IIT Baba News: क्या जिंदा हैं 'IITian बाबा' अभय सिंह? मौत की फर्जी खबरों के बीच आया बड़ा अपडेट

विंडी रहमा पुत्री की मौत ने एक बार फिर प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के महत्व को सामने ला दिया है। हालांकि, इस मामले में हादसे की विस्तृत परिस्थितियों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

भीख मांगते-मांगते IMF का बॉस बना पाकिस्तान! साल 2027 में संभालेगा कमान
Abhijeet Dipke Detained Video: अभिजीत को पुलिस ने जबरन लिया हिरासत में, गाड़ी के आगे लेटे समर्थक