Indore EV Car Fire Accident : दिल दहला देंगी 7 तस्वीरें, गठरी में ले जानी पड़ी 7 लाशें

Published : Mar 18, 2026, 10:43 AM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर से जो भयानक हादसे की खबर आई है वह इलेक्ट्रिक कारों वालों को डरा देने वाली है और सावधान करती है। किस तरह कार चार्जिंग के दौरान आग लगी और 7 लोगों की जलकर मौत हो गई। इतना ही नहीं, तीन मंजिला मकान भी जलकर खाक हो गया।

PREV
17

इंदौर में ईवी कार आग में 7 मौतें

मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां बुधवार तड़के करीब 4 बजे एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रुप धारण कर लिया कि 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस भयानक घटना से पूरे इंदौर में हड़कंप मचा हुआ है।

27

चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट से हुआ यह हादसा

दरअसल, यह भीषण घटना इंदौर शहर बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है। जहां बिजनेसमैन और पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। लेकिन सुबह सुबह चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। इसके बाद तो कुछ ही सेकंड में आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। इसके बाद जब आग घर में रखे 15 गैस सिलेंडर तक पहुंची तो दृश्य दिल दहला देने वाला

37

मिनटों में जलकर राख हो गया 3 मंजिला मकान

इलेक्ट्रिक कार ने कुछ ही मिनटों में तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लिया। घर में परिवार गहरी नींद में सो रहा था। लेकिन धमाके की आवास से नींद खुली तो उनके चारों तरफ सिर्फ आग ही आग थी। आग ने शहर के बड़े बिजनेसमैन सहित 7 लोगों को लील लिया। वहीं पूरे घर को जलाकर खाक बना दिया।

47

धमाके से पूरा इलाका दहल गया

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग लगते ही सिलेंडरों में इतने भयानक धमाके हुए कि पूरा इलाका दहल गया। एक के बाद एक कई सिलेंडर फटने से लोगों को लगा कहीं बम धमाका होग गया है। पूरे इलाके के लोगों की नींद खुल गई और वह मौके पर पहंचे। जिसके बाद देखते ही देखते पूरा मकान धमाकों में ढह गया।

57

गठरी में ले जानी पड़ी लाशें

घटना की खबर लगते ही तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि मौके से जो डेडबॉडी मिली हैं, वह बहुत बुरी हालत में थीं। पुलिसवालों का भी उनको देखकर दिल दहल गया। किसी तरह गठरी में बांधकर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।

67

घर में आए ससुरालवालों की भी मौत

पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार के मुख्य सदस्य संजय पुगलिया कारोबारी थे, जिनकी भी इस हादसे में जान चली गई। वहीं उनके घर ससुराल पक्ष से 6 लोग आए थे जिसमें किसी की मौत हो गई तो कोई गंभीर  हालत में घायल है।

77

इंदौर कलेक्टर से लेकर मंत्री मौके पर

इस भयानक अग्निकांड के बाद मौके पर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा से लेकर शहर एसपी और तमाम विधायक और मंत्री मौके पर हैं। कलेक्टर ने कहा-आग लगने के सही कारण की अभी भी जांच की जा रही है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग पॉइंट से आग लगने की संभावना बताई जा रही है। यह बहुत ही दुखद घटना है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories