Viral Video: महिला इन्फ्लुएंसर ने होटल के कॉफी मेकर में धो डाले अंडरवियर-WATCH

Published : Feb 20, 2026, 04:34 PM IST
Viral Video: महिला इन्फ्लुएंसर ने होटल के कॉफी मेकर में धो डाले अंडरवियर-WATCH

सार

एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने होटल के कॉफी मेकर में अंडरवियर धोने का वीडियो पोस्ट किया है। उसने इसे सफर के दौरान एक उपाय बताया। इस वीडियो ने लोगों में गुस्सा और होटल की चीजों के इस्तेमाल को लेकर डर पैदा कर दिया है।

होटल में रुकने से पहले ज्यादातर लोग कमरे की साफ-सफाई, साइज़, वॉशरूम, साफ तौलिया और चादर जैसी चीजें चेक करते हैं। सब कुछ ठीक होने पर ही वे वहां रुकने का फैसला करते हैं। लेकिन एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर के वीडियो ने लोगों में ऐसी दहशत भर दी है कि अब वे होटल के कमरे में रखी चीजें इस्तेमाल करने से भी कतरा रहे हैं।

दरअसल, एक महिला ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने होटल के कॉफी मेकर में अपना अंडरवियर धोने का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। साथ ही, अब वे होटल के कॉफी मेकर जैसी चीजें इस्तेमाल करने से डर रहे हैं।

@HustleBitch नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें इन्फ्लुएंसर ने न सिर्फ कॉफी मेकर में अपना अंडरवियर साफ किया, बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह दे डाली। उसने कहा कि अगर सफर के दौरान आपके पास साफ अंडरवियर खत्म हो जाएं, तो आप भी यह तरीका अपना सकते हैं।

कॉफी मेकर के पास खड़े होकर दी सलाह

वीडियो में इन्फ्लुएंसर होटल के कमरे में कॉफी मेकर के पास खड़ी होकर टिप्स देती है। वह कहती है, "आप सफर पर हैं और ज्यादा अंडरवियर पैक करना भूल गए? तो टेंशन की कोई बात नहीं। कल क्या पहनेंगे, इसकी चिंता छोड़ दीजिए। आपके होटल के कमरे में कॉफी मेकर तो होगा ही। आप उसमें अपना अंडरवियर धो सकते हैं। यह बिल्कुल साफ हो जाएगा।"

उसने इसका तरीका भी बताया। "कॉफी पाउडर रखने वाली जगह पर अपना अंडरवियर रखें। फिर ढक्कन बंद करके मशीन चालू कर दें। गर्म पानी अंडरवियर पर गिरेगा और वह साफ हो जाएगा। इसके बाद हेयर ड्रायर से उसे सुखा लें, बस काम हो गया।"

यह वीडियो देखने के बाद लोग बहुत गुस्से में हैं और ऐसी इन्फ्लुएंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jabalpur: मां भगवती की आरती चल रही थी, तभी अचानक....लोगों ने बताई खौफनाक आंखों देखी
AI Summit 2026: एआई समिट में टॉपलेस होकर हंगामा कर रहे कांग्रेसियों को जनता ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Watch Video