
iPhone 18 Pro Max Viral Video: iPhone 18 Pro Max खरीदने का एक शख्स का दावा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उसने कहा कि पत्नी को सरप्राइज देने के लिए उसने परिवार से विरासत में मिले सोने का कुछ हिस्सा बेच दिया। Harsh Goenka ने वीडियो शेयर किया, जिसके बाद लोग फोन की कीमत और इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे।
iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में बिक्री 18 सितंबर से शुरू हुई। लॉन्च के साथ ही Apple स्टोर्स के बाहर खरीदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इसी माहौल के बीच वायरल हुए एक वीडियो में दिल्ली के एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास पूर्वजों से मिला काफी सोना है और उसने उसमें से कुछ बेचकर अपनी पत्नी के लिए नया iPhone खरीदा। उसने बताया कि वह पत्नी को फोन देकर सरप्राइज करना चाहता था। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह नए iPhone की बिक्री शुरू होने का इंतजार कर रहा था।
उद्योगपति Harsh Goenka ने इस वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा कि कुछ लोग सोना घर या बच्चों के भविष्य के लिए बेचते हैं, जबकि इस व्यक्ति ने कथित तौर पर परिवार से विरासत में मिले सोने से पत्नी के लिए iPhone खरीदा। नीचे देखें वीडियो-
Some people sell gold to buy a house. Some sell it for their children’s future. This Delhi man sold family gold passed down from his grandmother and great-grandmother to buy his wife an iPhone 18 Pro Max.🙈 pic.twitter.com/MVSUEtmfSB
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 18, 2026
पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने इसे व्यक्तिगत पसंद बताते हुए कहा कि अपने संसाधनों का इस्तेमाल कैसे करना है, यह व्यक्ति का निजी फैसला है। वहीं कुछ लोगों ने इतनी महंगी खरीद के लिए पुश्तैनी संपत्ति बेचने पर सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें- Emirates First Class Upgrade: बेटे ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज, बोर्डिंग पास देखते ही चेहरे पर आ गई खुशी
Apple के मुताबिक, भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 है। दोनों मॉडल 256GB से शुरू होते हैं और ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत इससे काफी ऊपर जाती है।
नए Pro मॉडल में 48MP Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है। मुख्य कैमरे में पहली बार variable aperture का इस्तेमाल किया गया है, जिससे अलग-अलग रोशनी और depth of field के हिसाब से शूटिंग पर ज्यादा नियंत्रण मिलता है। फोन में A20 Pro चिप और 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- Pregnant Doll Toy: पहले प्रेग्नेंट हुई गुड़िया, फिर पेट से निकला बच्चा! Viral Video ने लोगों को किया हैरान
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।