Apple iPhone Duo: पहला Foldable iPhone लॉन्च, भारत में कीमत ₹2.99 लाख से शुरू, आखिर क्या है खास?

Published : Sep 10, 2026, 07:44 AM IST

Apple ने पहला Foldable iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी कीमत ₹2,99,900 से शुरू है। जानिए iPhone Duo के 7.6-inch डिस्प्ले, A20 Pro चिप, 48MP कैमरा, बैटरी और सभी खास फीचर्स।

PREV
110
iPhone Duo की बुकिंग शुरू, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

iPhone Duo: एप्पल ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में कदम रख दिया है। कंपनी ने अपने 'सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट में पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo पेश किया। पासपोर्ट की तरह खुलने वाला यह फोन दो रंगों में आएगा और इसमें लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm प्रोसेस पर काम करता है। यही प्रोसेसर नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में भी देखने को मिलता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, MagSafe वायरलेस चार्जिंग और कई डिस्प्ले स्क्रीन दी गई हैं।

210
iPhone Duo Price in India: भारत में क्या होगी कीमत और कब से मिलेगा?

Apple iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की ग्लोबल कीमत $1,999 यानी करीब 1.90 लाख रुपये से शुरू होती है। फोन को 256GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत काफी ज्यादा है। iPhone Duo के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत इस तरह है:

  • 256GB: ₹2,99,900
  • 512GB: ₹3,24,900
  • 1TB: ₹3,74,900
  • 2TB: ₹4,49,900

iPhone Duo स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर में उपलब्ध होगा। फोन के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

310
iPhone Duo Display: 7.6 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन

iPhone Duo में अंदर की तरफ 7.6 इंच का Super Retina XDR फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। यह iPhone 18 Pro की 6.3 इंच स्क्रीन के मुकाबले करीब 80 फीसदी बड़ा है। Apple ने स्क्रीन पर खास नैनो टेक्सचर फिनिश का इस्तेमाल किया है। इसका मकसद फोल्ड होने वाली जगह पर दिखाई देने वाली क्रीज़ को कम करना और स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन घटाना है। इनर डिस्प्ले के लिए एक खास पॉलीमर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके ऊपर मजबूत ग्लास की लेयर दी गई है। वहीं फोन के बाहर 5.4 इंच का Super Retina XDR कवर डिस्प्ले मिलता है। बाहरी स्क्रीन और फोन के पिछले हिस्से को Ceramic Shield Protection दिया गया है।

410
Phone Duo Features: iOS 27 में मिलेगा नया मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस

iPhone Duo में iOS 27 दिया गया है, जिसे फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर के हिसाब से कस्टमाइज किया गया है। Apple ने इसमें मल्टीटास्किंग को ज्यादा आसान बनाने पर खास ध्यान दिया है। यूजर्स को Split View का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा दो ऐप्स को पेयर करके उनके बीच स्वाइप के जरिए जल्दी स्विच किया जा सकेगा। फोन को आधा फोल्ड करके इस्तेमाल करने का विकल्प भी मौजूद है। एक और दिलचस्प फीचर Standby Mode है। फोन चार्जिंग पर न होने की स्थिति में भी इसे स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

510
A20 Pro Chip: 2nm प्रोसेस पर बना नया प्रोसेसर

iPhone Duo को पावर देने के लिए Apple ने नया A20 Pro chipset लगाया है। यह 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है और नए iPhone 18 Pro तथा iPhone 18 Pro Max में भी इस्तेमाल किया गया है।

A20 Pro में छह-कोर CPU है। इसमें दो नए ‘Super Cores’ शामिल हैं, जिन्हें पिछली पीढ़ी की तुलना में 20 फीसदी तक तेज बताया गया है। इसके अलावा चार नए Efficiency Cores दिए गए हैं। चिपसेट में सात-कोर GPU भी है। Apple के मुताबिक, इससे ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 40 फीसदी तक बेहतर होती है और ज्यादा बैंडविड्थ मिलती है।

610
AI Performance: डुअल Neural Engine और नए Neural Accelerators

A20 Pro में नए Neural Accelerators दिए गए हैं, जो 2x तेज FP8 परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं। चिप में Dual Neural Engine सेटअप है और दोनों को मिलाकर कुल 32 कोर दिए गए हैं। Apple का कहना है कि इससे एफिशिएंसी बेहतर होती है और 8-bit floating-point सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार A20 Pro में कुल मेमोरी बैंडविड्थ भी 50 फीसदी ज्यादा है। Apple का दावा है कि यह चिप A19 Pro के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा पावरफुल और A18 Pro की तुलना में दो गुना ज्यादा पावरफुल है। कनेक्टिविटी के लिए iPhone Duo में Apple C2 modem दिया गया है। इसे C1x modem की तुलना में 50 फीसदी बेहतर परफॉर्मेंस देने वाला बताया गया है।

710
iPhone Duo Camera & Battery Life: कैसा है कैमरा और बैटरी बैकअप?

कैमरे के मामले में फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं:

  • 48MP फ्यूज़न मेन कैमरा (2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ)
  • 48MP फ्यूज़न अल्ट्रा-वाइड कैमरा

यह फोन 4K resolution में 120 fps तक वीडियो शूट कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बाहर की तरफ सेंटर स्टेज कैमरा और अंदर की स्क्रीन में अंडर-डिस्प्ले फेसटाइम कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह पूरे दिन का बैकअप आसानी से दे देती है।

  • अंदर की बड़ी स्क्रीन पर 31 घंटे का वीडियो प्लेबैक
  • बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे का वीडियो प्लेबैक
  • दोनों स्क्रीन एक साथ इस्तेमाल करने पर 22 घंटे तक का प्लेबैक

फास्ट चार्जिंग को लेकर एप्पल का कहना है कि इसे महज 5 मिनट चार्ज करके 5 घंटे तक वीडियो देखा जा सकता है।

810
iPhone Duo Battery: एक चार्ज में कितने घंटे चलेगा?

Apple ने iPhone Duo में पूरे दिन चलने वाली बैटरी लाइफ देने का दावा किया है। कंपनी के अनुसार वीडियो प्लेबैक के दौरान बैटरी का प्रदर्शन इस तरह है:

  • इनर स्क्रीन के इस्तेमाल पर: 31 घंटे
  • कवर स्क्रीन के इस्तेमाल पर: 44 घंटे
  • दोनों स्क्रीन के इस्तेमाल पर: 22 घंटे

Apple का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग से करीब 5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक हासिल किया जा सकता है।

910
iPhone Duo SIM: सिर्फ eSIM सपोर्ट

iPhone Duo में ग्लोबली सिर्फ eSIM सपोर्ट दिया गया है। इसमें फिजिकल SIM कार्ड लगाने का विकल्प नहीं मिलेगा। Apple के मुताबिक, फिजिकल SIM स्लॉट को हटाने से फोन के अंदर बैटरी के लिए ज्यादा जगह बनाई जा सकी है। इस बदलाव के साथ कंपनी ने फोन के डिजाइन और बैटरी क्षमता के बीच बेहतर संतुलन बनाने की कोशिश की है।

1010
A20 Pro Processor: 2nm चिपसेट से मिलेगी कितनी स्पीड?

iPhone Duo में 2nm टेक्नोलॉजी पर बना नया A20 Pro चिपसेट लगा है। इसमें 6-कोर CPU दिया गया है, जिसमें दो नए "सुपर कोर" शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह पुराने A19 Pro के मुकाबले 40% और A18 Pro से दोगुना ताकतवर है। इसके अलावा, इसमें 7-कोर GPU दिया गया है जो 40% बेहतर ग्राफिक्स परफॉरमेंस देता है। AI और मशीन लर्निंग के कामों को संभालने के लिए इसमें 32-कोर वाला डुअल न्यूरल इंजन जोड़ा गया है। फोन में लगा नया Apple C2 मॉडेम नेटवर्क कनेक्टिविटी को 50 प्रतिशत तक बेहतर बनाता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories