IPS ट्रेनी उदय कृष्ण रेड्डी ने क्यों खाया जहर? 2 पन्ने वाले सुसाइट नोट ने बदलकर रख दी पूरी कहानी

Published : Jul 21, 2026, 04:01 PM IST
IPS Trainee Uday Krishna Reddy

सार

यौन उत्पीड़न का केस दर्ज होने पर एक IPS ट्रेनी ने आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने सुसाइड नोट में ट्रेनी ने आरोपों को झूठा बताते हुए महिला सहकर्मी से रिलेशनशिप में होने का दावा किया है।

हैदराबाद: हैदराबाद की प्रतिष्ठित सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक IPS ट्रेनी उदय कृष्ण रेड्डी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शक है कि उन्होंने ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। यह घटना तब हुई जब उनकी एक महिला सहकर्मी ने उन पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।

उदय कृष्ण रेड्डी को रविवार रात उनके एक दोस्त के घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है।

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक 30 वर्षीय महिला IPS ट्रेनी ने अट्टापुर पुलिस में उदय कृष्ण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उदय कृष्ण ने उनका यौन उत्पीड़न किया, उन्हें धमकी दी और उनकी इजाज़त के बिना उनका प्राइवेट वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। शिकायत के मुताबिक, आरोपी लगातार उनका पीछा कर रहा था, वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजता था और यह मानने के लिए दबाव डालता था कि उनका किसी दूसरे IPS ट्रेनी के साथ अफेयर है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि रेड्डी ने ज़बरदस्ती उनका फोन छीनकर उसका लॉक खुलवाया और सारे प्राइवेट चैट्स पढ़े। शिकायत में अपने कमरे में मारपीट करने का भी ज़िक्र है।

इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज होने के कुछ ही समय बाद उन्हें बेहोश पाया गया।

लेकिन इस कहानी में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस को उदय कृष्ण रेड्डी का लिखा हुआ दो पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला। इस नोट में रेड्डी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने दावा किया है कि वह और शिकायत करने वाली महिला रिलेशनशिप में थे। नोट में लिखा है, "हम जून 2025 से रिलेशनशिप में थे। उसकी शादी के बाद भी हमारा रिश्ता जारी रहा।"

रेड्डी ने नोट में आगे लिखा कि महिला ने उनके कमरे में आकर हाथापाई की कोशिश की थी, जिसका वीडियो उन्होंने सिर्फ़ अपने बचाव के लिए बनाया था। नोट में एक चौंकाने वाला दावा भी है। रेड्डी के मुताबिक, "बीती 9 जुलाई को वह (महिला) यह कहकर मेरे कमरे में ज़बरदस्ती घुस आई कि उसे 'अति यौन इच्छा' हो रही है और उसने मेरी मर्ज़ी के बिना मुझे किस किया। मैंने इसका वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिया।" रेड्डी ने लिखा कि उन्होंने महिला को कई बार कमरे में आने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ठेले वाले की महीने की कमाई सुनकर लड़की के उड़ गए होश, बोली- मेरी सैलरी तो बताने लायक भी नहीं
Students Support में Sanjay Singh ने दिखा दिया रौद्र रूप, संसद के अंदर काटा बवाल!