15 मिलियन में 1 बार होता है ऐसा चमत्कार! एक साथ जन्मीं 4 एक जैसी बच्चियां

Published : Jul 21, 2026, 03:07 PM IST
Rare Miracle Australian Mother Gives Birth to Identical Quadruplets

सार

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक महिला ने बिना किसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के एक साथ 4 एक जैसी बच्चियों को जन्म दिया। 1.5 करोड़ में एक बार होने वाले इस दुर्लभ मामले के बाद परिवार 10 सदस्यों का हो गया है.

Identical Quadruplets Birth: कुदरत कई बार ऐसे करिश्मे दिखाती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन से सामने आया एक ऐसा ही मामला दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां 34 वर्षीय जेनिटर नामोआना ने एक साथ चार एक जैसी बच्चियों को जन्म दिया है। यह घटना सिर्फ मेडिकल साइंस के लिहाज से ही नहीं, बल्कि एक बड़े परिवार की नई जिम्मेदारियों की वजह से भी लोगों का ध्यान खींच रही है।

15 मिलियन में एक बार होता है ऐसा मामला

डॉक्टरों के अनुसार, बिना किसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के एक ही फर्टिलाइज्ड एग से चार एक जैसी बच्चियों (Identical Quadruplets) का जन्म होना बेहद दुर्लभ माना जाता है। ऐसे मामले करीब 1.5 करोड़ में से केवल एक बार देखने को मिलते हैं। जेनिटर की करीब 28 सप्ताह की गर्भावस्था के बाद सिजेरियन डिलीवरी हुई। राहत की बात यह रही कि चारों नवजात बच्चियां स्वस्थ हैं। मेडिकल विशेषज्ञ इसे प्रकृति का बेहद अनोखा उदाहरण मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Who is Jitu patwari : गिरफ्तारी वारंट के बाद ग्वालियर कोर्ट में किया सरेंडर, क्या अब जाएंगे जेल?

5 से सीधे 10 सदस्यों का हो गया परिवार

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दंपति के पहले से तीन छोटे बच्चे थे। अब एमिली, हैरियट, कैथरीन और एलेक्सा के जन्म के बाद परिवार की कुल संख्या 10 हो गई है। एक ही दिन में चार नए सदस्यों के आने से घर में खुशियां तो दोगुनी हो गईं, लेकिन उनके साथ जिम्मेदारियां और रोजमर्रा की जरूरतें भी कई गुना बढ़ गई हैं।

अब सबसे बड़ी जरूरत बनी 10 सीटों वाली वैन

चार नवजात बच्चियों की देखभाल के साथ परिवार के सामने सबसे बड़ी व्यावहारिक चुनौती यात्रा की है। उनकी मौजूदा कार में पूरे परिवार के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। अस्पताल ले जाने, बच्चों को स्कूल छोड़ने और जरूरी कामों के लिए अब 10 या 12 सीटों वाली बड़ी वैन की आवश्यकता महसूस हो रही है।

इसी वजह से परिवार ने डायपर, मिल्क फॉर्मूला और अन्य जरूरी खर्चों के साथ नई वैन खरीदने के लिए ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है। लोगों से मिल रहे सहयोग ने इस परिवार को नई उम्मीद दी है। यह कहानी सिर्फ एक दुर्लभ मेडिकल घटना नहीं, बल्कि इस बात का भी उदाहरण है कि मुश्किल समय में समाज की मदद किसी परिवार के लिए कितनी बड़ी ताकत बन सकती है।

यह भी पढ़ें: UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सोनम वांगचुक को बड़ी राहत! दिल्ली HC ने मेदांता शिफ्ट करने की दी मंजूरी, लेकिन रखीं ये बड़ी शर्तें
बारिश में पहुंचा खाने का पैकेट, खुला तो निकला मुंबई वाले का नाम... जंतर-मंतर पर दिखी इंसानियत की मिसाल