
Iran-Israel War Latest News: ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल की जंग का आज (रविवार) 16वां दिन है। क्षेत्र में लगातार मिसाइल हमले और सैन्य गतिविधियों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे पूरे मिडिल-ईस्ट में तनाव बना हुआ है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।
मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते अब तक सबसे ज्यादा मौतें ईरान में हुई हैं। 28 फरवरी से अब तक ईरान में 1444 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा लेबनान में 826 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इजराइल में 15, कुवैत-यूएई में 6-6, ओमान में 3, सऊदी अरब-बहरीन में 2-2 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 13 अमेरिकी और 1 फ्रांसीसी सैनिक की भी मौत हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने रविवार को इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। बताया जा रहा है कि मिसाइल के टुकड़े गिरने से उस इमारत को नुकसान पहुंचा है, जहां अमेरिकी राजनयिक काम करते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह इमारत किस शहर में स्थित है।
इजराइल में अमेरिका का मुख्य दूतावास जेरूसलम में स्थित है। इसके अलावा तेल अवीव में भी अमेरिका का एक बड़ा डिप्लोमैटिक दफ्तर मौजूद है, जहां कई अमेरिकी अधिकारी काम करते हैं।
ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। सरकार ने साफ किया है कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश अखबार द सन ने दावा किया था कि 28 फरवरी को हुए अमेरिका-इजराइल हमले में मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि वे कोमा में हैं और उनकी एक टांग काटनी पड़ी है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बयान दिया था कि मोजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है और कहा है कि ऐसी खबरें गलत और भ्रामक हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।