रफ्तार का कहर: 120 की स्पीड, एक हाथ में स्टीयरिंग दूसरे में मोबाइल; पलक झपकते बिछ गई लाश

Published : Mar 15, 2026, 07:14 PM IST
Gujrat Car Accident

सार

गुजरात के जेतपुर में तेज रफ्तार कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक हादसे से पहले इंस्टाग्राम पर तेज रफ्तार ड्राइविंग के वीडियो पोस्ट कर रहा था। कार करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।

Gujrat Car Accident: गुजरात के जेतपुर में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि ड्राइवर उस पर कंट्रोल नहीं रख सका, जिसके चलते एक्सीडेंट हो गया। कार चला रहे अवध तिवारी ने दुर्घटना से कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तेज रफ्तार में कार चलाने के वीडियो पोस्ट किए थे। इन वीडियो में ओवरस्पीडिंग साफ नजर आ रही है।

120 की स्पीड से दौड़ रही थी कार

बताया जा रहा है कि हुंडई वेरना कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी, जो सामान्य सड़क परिस्थितियों में बेहद खतरनाक मानी जाती है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दिख रहा है कि कार की पीछे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था। इस दौरान चालक अवध तिवारी अपने एक हाथ में मोबाइल फोन लेकर रील बना रहा था, जबकि दूसरे हाथ से स्टीयरिंग संभाले था।

यात्री सीट से भी बनाया गया तेज रफ्तार का वीडियो

एक अन्य क्लिप में कार की आगे वाली यात्री सीट पर बैठा व्यक्ति भी तेज रफ्तार से दौड़ती कार का वीडियो रिकॉर्ड करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कार लगातार तेज गति से सड़क पर दौड़ रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ देर बाद कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 2 लोगों की मौत, एक घायल

इस हादसे में चालक अवध तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके 20 वर्षीय दोस्त देवराज गोसाई की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कार में मौजूद एक अन्य यात्री अक्षय प्रवीणभाई वाघेला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव थे अवध तिवारी

बताया जा रहा है कि अवध तिवारी के इंस्टाग्राम पर करीब 3,500 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह अक्सर अलग-अलग कारों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते थे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मुअज्जिनों और पुरोहितों की हो गई मौज! बंगाल में चुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव
Assembly Election 2026 Dates: आ गईं असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव की तारीख