
Mossad Spy Executed Iran: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने इजराइली खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को फांसी दे दी है। तसनीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस एजेंट पर आरोप था कि उसने ईरान के सबसे गुप्त ठिकानों की जानकारी और तस्वीरें इजराइल तक पहुंचाई थीं। इससे पहले मंगलवार को इजराइल ने ईरान के टॉप कमांडर अली लारीजानी और सोलेमानी को मार गिराया।
इस जासूसी की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म जैसी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, जासूस को पिछले साल जून में सवजबलाघ शहर से गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया है कि इसे स्वीडन में ऑनलाइन माध्यम से भर्ती किया गया था। मोसाद ने एक ट्रैवल लिंक की मदद लेकर उससे संपर्क साधा था।
इस बीच दोनों देशों के बीच तनाव और जंग और तेज हो गई है। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजराइल के कई शहरों पर बड़ा मिसाइल अटैक किया है। ईरान का दावा है कि यह हमला उनके बड़े नेता अली लारिजानी, उनके बेटे और बसीज फोर्स के कमांडर की मौत का बदला है। इस हमले में 'खोर्रमशहर-4' जैसी मारक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। इजराइल का कहना है कि हालांकि उसने कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन मलबे की चपेट में आने से दो नागरिकों की मौत हो गई।
अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी मिसाइल ठिकानों पर 2200 किलो वजनी एक बेहद खतरनाक बम गिराया है। यह बम जमीन के काफी नीचे बने बंकरों को भी पल भर में मलबे में तब्दील कर देता है। इधर इजराइल ने भी दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में घुसकर बड़े हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में ईरान के कमांड सेंटर और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया है ताकि भविष्य में होने वाले हमलों को रोका जा सके।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।