Mojtaba Khamenei: जंग के बीच ‘रहस्यमयी’ वीडियो, क्या सच में सुरक्षित हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर?

Published : Mar 20, 2026, 01:49 PM IST
Mojtaba Khamenei: जंग के बीच ‘रहस्यमयी’ वीडियो, क्या सच में सुरक्षित हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर?

सार

ईरान ने नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई के घायल होने की अफवाहों के जवाब में उनका एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह एक धार्मिक कार्यक्रम में प्रवचन देते दिख रहे हैं।

तेहरान: ईरान और इजरायल के बीच जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों देश एक-दूसरे के तेल और गैस ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। इस तनाव के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई को लेकर बड़ी अटकलें लगाई जा रही थीं। कहा जा रहा था कि एक हमले में वो बुरी तरह घायल हो गए हैं, उनके दोनों पैर कट गए हैं और शायद वो जिंदा भी नहीं हैं। अमेरिका और इजरायल लगातार इन दावों को हवा दे रहे थे। अब इन सभी अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए ईरान ने मोज्तबा खामेनेई का एक वीडियो जारी किया है।

धार्मिक कार्यक्रम का वीडियो

दरअसल, कुछ समय पहले हुए एक बड़े हमले में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर आयतोल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के ज्यादातर लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा खामेनेई बच गए थे, जिन्हें बाद में ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि मोज्तबा के भी जिंदा बचने की उम्मीद कम है। इन्हीं अटकलों के बीच अब ईरान ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मोज्तबा एक धार्मिक कार्यक्रम में प्रवचन देते दिख रहे हैं।

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB (इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग) ने यह वीडियो जारी किया है। इसमें मोज्तबा खामेनेई धार्मिक छात्रों को इस्लाम की शिक्षा देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, IRIB ने यह नहीं बताया है कि यह वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया। इसी वजह से शक और गहरा गया है। कई लोग मान रहे हैं कि यह वीडियो पुराना हो सकता है, जिसे उनके सुप्रीम लीडर बनने के बाद शूट नहीं किया गया है।

खामेनेई के समर्थकों में चिंता

यह वीडियो सामने आने के बाद मोज्तबा खामेनेई के समर्थक और ज्यादा चिंतित हो गए हैं। उनका मानना है कि खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन यह वीडियो जारी करके दुश्मन देशों की खुफिया एजेंसियों को उनके ठिकाने का अंदाजा लग सकता है। समर्थकों को डर है कि इससे उन पर हमले का खतरा बढ़ गया है। खामेनेई के समर्थकों को आशंका है कि अब इजरायल और अमेरिका इस वीडियो के आधार पर हमले और तेज कर सकते हैं। ईरान पहले ही अपने पुराने सुप्रीम लीडर, सेना कमांडर और सेना प्रमुख जैसे कई बड़े लोगों को हमलों में खो चुका है। ऐसे में अब मोज्तबा खामेनेई इजरायल और अमेरिका के मुख्य निशाने पर हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

हौसला नहीं टूटा, सिस्टम टूट गया! बिहार की सोनी की कहानी ने सबको रुलाया
BENGAL SHOCKER! 6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी गायब थी… बेड के नीचे मिला ऐसा मंजर कि सब सन्न रह गए