BENGAL SHOCKER! 6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी गायब थी… बेड के नीचे मिला ऐसा मंजर कि सब सन्न रह गए

Published : Mar 20, 2026, 01:16 PM IST
west bengal pregnant woman murder garulia north 24 parganas husband arrested

सार

Pregnant Woman Murder: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में 6 महीने की गर्भवती महिला पूजा मंडल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने हत्या कर शव को प्लास्टिक में लपेटकर बेड के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। आरोप है कि एक पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसका शव प्लास्टिक में लपेटकर बेड के नीचे छिपा दिया।

यह घटना North 24 Parganas जिले के Garulia इलाके की है। मृत महिला की पहचान 24 साल की पूजा मंडल के रूप में हुई है, जो छह महीने की गर्भवती थी। बुधवार शाम को जब पुलिस को सूचना मिली तो घर के अंदर से उनका शव बरामद हुआ।

पति और ससुराल के दो लोग गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पूजा का पति ऋषि हरिचंद, उसकी मां और परिवार का एक अन्य सदस्य शामिल है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Lucknow family Suicide: मां-बाप और भाई ने खाया ज़हर... जेब से मिला सुसाइड नोट, पढ़कर उड़ गए होश

पैसों को लेकर झगड़े की आशंका

पूजा के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे पैसों को लेकर परेशान किया जा रहा था। परिवार का कहना है कि गर्भवती होने के बाद भी यह दबाव कम नहीं हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बुधवार सुबह पैसों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जांचकर्ताओं को शक है कि इसी झगड़े के बाद ऋषि ने कपड़े के टुकड़े से पूजा का गला घोंट दिया होगा। इसके बाद आरोप है कि उसने सबूत छिपाने के लिए शव को प्लास्टिक में लपेटकर बेड के नीचे रख दिया।

परिवार को नहीं हो पा रहा था संपर्क

पूजा के परिवार ने बताया कि दोनों की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शुरुआत में परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था, लेकिन जब पूजा के गर्भवती होने की खबर मिली तो सब मान गए। पूजा के मामा गौतम बिस्वास के मुताबिक, ऋषि के पास कोई स्थायी नौकरी नहीं थी और वह अक्सर पूजा से पैसे मांगता था।

जब परिवार का पूजा से संपर्क नहीं हो पाया तो उन्हें शक हुआ। वे जब घर पहुंचे तो पूजा वहां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी लेकर शव बरामद किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है और घर से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और साफ हो पाएगी। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: इटावा में ‘किलर’ बना स्मार्ट मीटर! 3 महीने का बिजली बिल देख सदमें में चायवाले की मौत

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

इटावा में ‘किलर’ बना स्मार्ट मीटर! 3 महीने का बिजली बिल देख सदमें में चायवाले की मौत
मोदी सरकार का ‘खतरनाक प्लान’! गैस माफियाओं पर शिकंजा, अब हर दिन होगी रिपोर्टिंग