इटावा में ‘किलर’ बना स्मार्ट मीटर! 3 महीने का बिजली बिल देख सदमें में चायवाले की मौत

Published : Mar 20, 2026, 12:58 PM IST
etawah smart meter 1 6 lakh electricity bill tea seller death case

सार

Etawah Smart Meter Bill Case: इटावा में स्मार्ट मीटर लगने के तीन महीने बाद 1.60 लाख रुपये का बिजली बिल आने से चाय बेचने वाले महावीर की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए और कार्यालय के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

इटावा से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां महावीर नगर इलाके में रहने वाले 55 वर्षीय महावीर सिंह की मौत के बाद उनके परिवार में मातम छा गया है। परिवार का आरोप है कि बिजली के भारी भरकम बिल ने उनकी जिंदगी छीन ली।

बताया जा रहा है कि महावीर चाय बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। तीन महीने पहले ही उनके घर में स्मार्ट मीटर लगाया गया था। लेकिन अचानक उनके नाम पर 1 लाख 60 हजार रुपये का बिजली बिल आ गया। इतना बड़ा बिल देखकर महावीर बेहद परेशान हो गए।

3 महीने पहले लगा था स्मार्ट मीटर

परिवार के मुताबिक महावीर सिंह ने करीब तीन महीने पहले अपने घर में स्मार्ट मीटर लगवाया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक इतना बड़ा बिजली बिल आने से पूरा परिवार हैरान रह गया। परिजनों का कहना है कि उनके घर में न तो एसी है और न ही कूलर। ऐसे में 1.60 लाख रुपये का बिल कैसे आ गया, यह समझ से बाहर है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: दवा के बहाने ले गया, सुबह गोमती में मिली लाश, मौसी बोली- मेरे पति ने ही...

बिजली विभाग के चक्कर काटते रहे

परिवार का आरोप है कि बिल आने के बाद महावीर कई बार बिजली विभाग के दफ्तर गए। उन्होंने अधिकारियों से बिल ठीक कराने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। परिजनों का कहना है कि उनसे कथित तौर पर रिश्वत की मांग भी की गई। लगातार चक्कर लगाने और परेशानी के कारण महावीर काफी तनाव में रहने लगे थे।

तनाव के बीच आया हार्ट अटैक

परिवार का आरोप है कि इसी तनाव के बीच महावीर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। महावीर की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया। परिवार का कहना है कि अगर समय पर उनकी शिकायत सुनी जाती तो शायद आज महावीर जिंदा होते।

बिजली विभाग के दफ्तर के बाहर रखा शव

महावीर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने Dakshinanchal Vidyut Vitran Nigam Limited के कार्यालय के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। बाद में जनप्रतिनिधियों के आने के बाद किसी तरह स्थिति को शांत कराया गया। परिवार का कहना है कि इस मामले में जिसकी भी गलती हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनका आरोप है कि एक गलत बिजली बिल की वजह से उनके घर का सहारा चला गया।

अधिकारी बोले- तकनीकी गलती की जांच

मामले को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ Dilip Sahu ने कहा कि बिल आने के पीछे तकनीकीकारण हो सकता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Lucknow family Suicide: मां-बाप और भाई ने खाया ज़हर... जेब से मिला सुसाइड नोट, पढ़कर उड़ गए होश

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोदी सरकार का ‘खतरनाक प्लान’! गैस माफियाओं पर शिकंजा, अब हर दिन होगी रिपोर्टिंग
Kangana Ranaut vs Rahul Gandhi : Supriya Shrinate से लेकर Alka Lamba तक... कंगना को धो डाला