ईरान-अमेरिका युद्ध में नया मोड़: लेबनान पर इज़रायल के हमले, 6 की मौत से बढ़ा तनाव

Published : Apr 25, 2026, 07:57 AM IST

ईरान-अमेरिका-इज़रायल युद्ध में तनाव चरम पर: लेबनान में इज़रायली हमले में 6 मौतें, हिज़्बुल्लाह का पलटवार। Strait of Hormuz में नाकेबंदी से संकट गहराया, सीज़फायर अनिश्चित। Donald Trump-ईरान वार्ता ठप, तेल सप्लाई और मध्य पूर्व सुरक्षा पर बड़ा असर। 

PREV
18

US-Iran Peace Talks Fail: मध्य पूर्व में हालात एक बार फिर बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच जारी तनाव अब सिर्फ कूटनीतिक बयानबाज़ी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ज़मीनी और समुद्री स्तर पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। सीज़फायर (युद्धविराम) को लेकर अनिश्चितता, नौसैनिक नाकेबंदी और ताज़ा सैन्य झड़पों ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है।

28

ईरान-अमेरिका-इज़रायल तनाव: 8 बड़े अपडेट 

  1. सीज़फायर पर सस्पेंस: व्हाइट हाउस ने कहा-ईरान के साथ युद्धविराम कब खत्म होगा, फैसला अभी बाकी; अंतिम निर्णय ट्रंप लेंगे।
  2. होर्मुज़ में एक्शन: IRGC ने सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में 2 जहाज़ ज़ब्त किए, समुद्री तनाव बढ़ा।
  3. ईरान का सख्त बयान: राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने कहा-नाकेबंदी और धमकियाँ ही बातचीत में सबसे बड़ी बाधा।
  4. अमेरिकी प्रतिबंध कड़े: ट्रंप प्रशासन ने 14 व्यक्तियों और संस्थाओं पर नए प्रतिबंध लगाए, हथियार नेटवर्क निशाने पर।
  5. नाकेबंदी पर विवाद: विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी नौसैनिक कार्रवाई को “युद्ध की कार्रवाई” बताया।
  6. डिप्लोमैटिक अनिश्चितता: JD Vance की पाकिस्तान यात्रा टली, ईरान की चुप्पी से वार्ता पर संशय।
  7. लेबनान में टकराव: हिज़्बुल्लाह के रॉकेट हमले के बाद इज़रायल का पलटवार, सीमा पर तनाव चरम पर।
  8. नेतन्याहू का दावा: कहा-ईरान युद्ध के बाद इज़रायल और मजबूत, क्षेत्रीय ताकत बढ़ी।
38

सीज़फायर पर सस्पेंस: कब खत्म होगा युद्धविराम?

व्हाइट हाउस की ओर से साफ कर दिया गया है कि ईरान के साथ चल रहे सीज़फायर को कब तक बढ़ाया जाएगा, इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। प्रवक्ता कैरोलिन लेविट के मुताबिक, इसका फैसला सीधे राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (Donald Trump) के हाथ में है। दूसरी ओर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन (Masoud Pezeshkian) ने साफ कहा है कि “वादाखिलाफी, नाकेबंदी और धमकियाँ” ही शांति वार्ता में सबसे बड़ी बाधा हैं।

48

होर्मुज़ जलडमरूमध्य में तनाव: IRGC की बड़ी कार्रवाई

रणनीतिक रूप से बेहद अहम (Strait of Hormuz) एक बार फिर टकराव का केंद्र बन गया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC)) ने दो जहाज़ों को जब्त करने का दावा किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार पर खतरा मंडरा रहा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने अमेरिकी नाकेबंदी को “युद्ध की कार्रवाई” बताते हुए कड़ी चेतावनी दी है।

58

लेबनान में खूनखराबा: इज़रायल-हिज़्बुल्लाह आमने-सामने

दक्षिणी लेबनान में हालात और बिगड़ गए हैं। हिजबुल्लाह (Hezbollah) ने इज़रायली सेना पर रॉकेट दागे, जिसके जवाब में इजराइल डिफेंस फोर्स (Israel Defense Forces (IDF)) ने जोरदार जवाबी हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़रायली हमलों में 6 लोगों की मौत हो गई है, जिससे सीमा पर डर और अस्थिरता और बढ़ गई है।

68

तेल पर ‘छुपा खेल’: नाकेबंदी के बीच भी जारी सप्लाई

अमेरिकी दबाव के बावजूद ईरान ने तेल निर्यात की रणनीति नहीं छोड़ी है। सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि खार्ग आईसलैंड (Kharg Island) पर बड़े पैमाने पर तेल टैंकर भरे जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान संभावित सख्ती से पहले अधिकतम निर्यात की कोशिश में है, जिससे वैश्विक तेल बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है।

78

कूटनीति में गतिरोध: बातचीत क्यों ठप?

इस्लामाबाद में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर भी अधर में लटक गया है। ईरान ने अमेरिका पर “अत्यधिक मांगें” और “बदलते रुख” का आरोप लगाते हुए अगली बैठक से इनकार कर दिया है। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) की पाकिस्तान यात्रा भी फिलहाल टाल दी गई है।

88

आगे क्या? युद्ध या समझौता

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) का दावा है कि उनका देश इस संघर्ष के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि हर गुजरते दिन के साथ युद्ध का खतरा और गहराता जा रहा है। अब दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कूटनीति आखिरी वक्त पर काम आएगी, या यह टकराव एक बड़े युद्ध में बदल जाएगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories