CBS News की Exclusive तस्वीरों में ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों की भारी तबाही सामने आई है। करीब $3.7 अरब के equipment losses की रिपोर्ट भी आई है।
मध्य पूर्व में चल रहे अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए नुकसान की गंभीरता दिखाती हैं। CBS News को मिली exclusive तस्वीरों में सऊदी अरब और कुवैत समेत कई जगहों पर इमारतों, वाहनों और सैन्य उपकरणों को हुए भारी नुकसान को देखा जा सकता है। ये तस्वीरें सक्रिय अमेरिकी सैन्यकर्मियों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर CBS News को दी हैं।
26
Saudi Base पर तबाह हुआ E-3 Sentry विमान
CBS News की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के Prince Sultan Air Base की एक तस्वीर में Boeing E-3 Sentry विमान का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई देता है। विमान की पूंछ अलग हो गई और उसका ढांचा झुलसा हुआ नजर आया। यह विमान हवाई निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
36
इमारतें हुईं खोखली, T-Wall भी नहीं बचा पाया
Prince Sultan Air Base से सामने आई अन्य तस्वीरों में इमारतों और बैरकों के ढांचे बुरी तरह टूटे दिखाई देते हैं। CBS News के अनुसार, इन इमारतों के पास मौजूद मजबूत माने जाने वाले कंक्रीट T-Walls भी हवाई हमलों से सुरक्षा देने में प्रभावी साबित नहीं हुए।
कुवैत के Camp Buehring की तस्वीरों में भी क्षतिग्रस्त इमारतें, वाहन और अन्य ढांचे दिखाई देते हैं। यह अमेरिकी सेना के लिए एक अहम staging area है, जहां सैनिकों, armored vehicles और कुछ aircraft की मौजूदगी रहती है। Camp Arifjan से भी क्षतिग्रस्त इमारत की तस्वीर सामने आई है।
56
$3.7 अरब तक के Equipment Losses
CBS News के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग के Inspector General की नई रिपोर्ट में ईरान युद्ध से जुड़े equipment losses की कीमत 3.7 अरब डॉलर तक बताई गई है, जिसमें करीब 60 aircraft शामिल हैं। रिपोर्ट में Kuwait, Bahrain, Qatar, UAE, Saudi Arabia, Iraq, Oman और Jordan में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी हमलों का भी उल्लेख किया गया है।
66
अमेरिकी सैनिक ने बताई अंदर की तस्वीर
CBS News से बात करने वाले एक तैनात अमेरिकी सैन्यकर्मी ने दावा किया कि ठिकानों को हुए नुकसान की पूरी तस्वीर अमेरिकी जनता के सामने नहीं आई है। उन्होंने अपनी स्थिति की तुलना ऐसे व्यक्ति से की, जो आंखें बंद करके लगातार वार झेल रहा हो। हालांकि, यह एक सैन्यकर्मी का व्यक्तिगत बयान है और CBS News ने Pentagon से भी प्रतिक्रिया मांगी थी, लेकिन रिपोर्ट प्रकाशित होने तक जवाब नहीं मिला था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।