ईरान के 6 शहरों पर हमला, खामेनेई आवास पर ब्लास्ट-तस्वीरों और वीडियों में देखिए खौफनाक मंजर?

Published : Feb 28, 2026, 03:09 PM ISTUpdated : Feb 28, 2026, 03:12 PM IST

इज़राइल ने ईरान पर मिसाइल हमला किया, तेहरान में कई धमाके सुने गए। खामेनेई के आवास को निशाना बनाए जाने की खबर है। अमेरिका की भागीदारी की भी पुष्टि हुई। इज़राइल में इमरजेंसी घोषित, एयर रेड सायरन और एयरफोर्स अलर्ट पर। तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजर...

PREV
18

Israel Iran Missile Attack: इज़रायल और ईरान के बीच तनाव अब खुली सैन्य टक्कर में बदलता दिख रहा है। इज़रायल ने ईरान पर बड़े मिसाइल हमले की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 शहरों में धमाके सुने गए और राजधानी तेहरान में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। सबसे सनसनीखेज दावा यह है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के आधिकारिक आवास और दफ्तर को निशाना बनाया गया। तेहरान की सड़कों पर धुआं, सायरन और अफरातफरी का माहौल बताया जा रहा है। क्या यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई है या बड़े युद्ध की शुरुआत?

28

क्या अमेरिका भी इस ऑपरेशन में शामिल है?

एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि इस ऑपरेशन में United States की भी भूमिका है। हालांकि आधिकारिक तौर पर विस्तार से जानकारी साझा नहीं की गई। ईरान विशेषज्ञ मेहरान कामरावा का कहना है कि इज़रायल लंबे समय से अमेरिका–ईरान वार्ता को कमजोर करने की कोशिश करता रहा है। उनका दावा है कि पहले भी ऐसे हालात में अमेरिका को सीधे या परोक्ष रूप से शामिल होना पड़ा था।

38

तेहरान में क्या हालात हैं?

राजधानी तेहरान में कई धमाके सुने गए। पश्चिमी तेहरान के यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुम्हूरी इलाके में मिसाइल गिरने की खबर है। मोबाइल नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इंटरनेट बंद होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कई जगहों पर धुआं उठता दिखा और लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की गई।

48

इज़रायल में क्यों बज रहे हैं एयर-रेड सायरन?

इज़रायल की सेना Israel Defense Forces (IDF) ने पूरे देश में एयर-रेड सायरन बजाकर लोगों को चेतावनी दी है। नागरिकों को शेल्टर या सेफ रूम के पास रहने को कहा गया है।

58

इज़रायल की एयर फोर्स पूरी तरह अलर्ट मोड

इज़रायल की एयर फोर्स पूरी तरह अलर्ट मोड में है। साफ निर्देश दिए गए हैं कि ईरान से दागी गई किसी भी मिसाइल को हवा में ही मार गिराया जाए। साथ ही, नए हमले की स्थिति में तुरंत जवाबी कार्रवाई के लिए तैयारी पूरी है।

68

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान को किसी भी हाल में परमाणु बम बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनके अनुसार, यह कार्रवाई भविष्य में ईरान की परमाणु क्षमता को रोकने के लिए की गई।

78

क्या इमरजेंसी लागू हो चुकी है?

इज़रायल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। स्कूल बंद हैं, सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और गैर-जरूरी कामकाज रोक दिया गया है। एयरस्पेस पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

88

क्या ईरान बड़ा जवाब देगा? क्या यह टकराव पूरे मिडिल ईस्ट को जंग की आग में झोंक देगा?

दुनिया की नजर अब अगली चाल पर है। आने वाले घंटे तय करेंगे कि यह सीमित सैन्य कार्रवाई रहेगी या इतिहास का नया बड़ा युद्ध शुरू होने वाला है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories