
French Mayor Attacked: वेस्ट बैंक में इजरायली सेटलर्स की हिंसा का एक और मामला सामने आया है। तैयबे इलाके में जैतून की फसल की कटाई के दौरान पहुंचे यूरोपीय राजनयिकों, फ्रांस के एक मेयर और एक आर्कबिशप पर कथित तौर पर हमला किया गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जबकि बेल्जियम की राजनयिक टीम की बख्तरबंद गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। बताया जा रहा है कि हमलावर फिलिस्तीनियों को उनकी जमीन पर जैतून की फसल काटने से रोकने की कोशिश कर रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकाबपोश हमलावरों ने फ्रांस के शहर औलनॉय-आयमरीज के मेयर के साथ उस समय मारपीट की, जब वह अपनी राजनयिक नंबर प्लेट वाली गाड़ी में बैठने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान यूरोपीय राजनयिकों और एक आर्कबिशप को भी निशाना बनाया गया। हमलावरों ने बेल्जियम की राजनयिक टीम की बख्तरबंद गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
राजनयिकों पर हमला करने से पहले हमलावरों ने इलाके में काम कर रहे फिलिस्तीनी मजदूरों के साथ भी मारपीट की। इस दौरान 70 साल की एक बुजुर्ग महिला को भी नहीं बख्शा गया। घटना ने वेस्ट बैंक में जैतून की कटाई के मौसम के दौरान फिलिस्तीनियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों पर पहले भी सेटलर्स के हमले होते रहे हैं। हालांकि, इस घटना में विदेशी राजनयिकों को भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। सितंबर के आखिर में जैतून की कटाई का मौसम शुरू होने के बाद से अब तक 170 से अधिक हमले किए जाने का दावा किया गया है। इन घटनाओं में चार लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
घटना पर इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले में जांच के नतीजों पर नजर रहेगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।