जयपुर छात्रा सुसाइड केस में CCTV ने बढ़ाई मुश्किलें! क्लास टीचर पर परिवार ने उठाए बड़े सवाल

Published : Jul 15, 2026, 03:25 PM IST
Jaipur School Student Suicide Case Fresh CCTV Video Raises Questions Over Teachers Response

सार

Jaipur School Student Suicide Case: जयपुर की 9 वर्षीय छात्रा सुसाइड केस में नया CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में है। परिवार ने क्लास टीचर के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं और राजस्थान हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Class 4 Student Suicide Jaipur: राजस्थान के जयपुर में 9 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बना है एक नया CCTV वीडियो, जिसे लेकर छात्रा के परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। परिवार का दावा है कि यह फुटेज घटना के तुरंत बाद कक्षा के अंदर की स्थिति दिखाती है और इसमें क्लास टीचर का व्यवहार बेहद असंवेदनशील नजर आता है। इसी आधार पर परिजन निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

CCTV वीडियो को लेकर परिवार ने क्या दावा किया?

परिजनों के अनुसार, सामने आए CCTV वीडियो में घटना के बाद क्लास टीचर छात्रों की कॉपियां जांचती हुई दिखाई देती हैं और बच्चों को शांत रहने के लिए कहती हैं। परिवार का आरोप है कि वीडियो में ऐसा नहीं दिखता कि छात्रा की स्थिति को लेकर तुरंत कोई गंभीर कोशिश की गई हो। परिवार का कहना है कि इस फुटेज की हर बारीकी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने किस तरह प्रतिक्रिया दी। इस मामले ने राजस्थान में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और न्याय की मांग लगातार तेज हो रही है।

 

 

हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग

छात्रा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अमित सिंह ने कहा कि अब तक की पुलिस जांच से परिवार संतुष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। वकील का तर्क है कि स्कूल की प्रिंसिपल की छात्रा की सुरक्षा को लेकर कानूनी जिम्मेदारी बनती थी। उन्होंने यह भी कहा कि चार्जशीट में किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75, जो बच्चे के साथ क्रूरता से जुड़ी है, को शामिल किया जाना चाहिए था। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बच्चे को आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े प्रावधानों पर भी विचार होना चाहिए।

सुनवाई टली, जांच अब भी जारी

परिवार के वकील ने सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि छात्रा को कक्षा में नजरअंदाज किया गया और बाद में की गई कुछ टिप्पणियां उसकी मानसिक स्थिति पर असर डाल सकती थीं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उसकी गहन जांच की मांग की।

मामले की सुनवाई मंगलवार को अदालत में सूचीबद्ध थी, लेकिन आरोपियों के वकील द्वारा व्यक्तिगत कारणों से अतिरिक्त समय मांगे जाने के बाद सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। फिलहाल जांच जारी है और परिवार की ओर से लगाए गए नए आरोपों पर जांच एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Noida Fire: EV चार्जिंग के दौरान 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 50 परिवारों का रेस्क्यू
Rakhi Sawant जाएंगी जंतर-मंतर, Sonam Wangchuk को अपने हाथों से पिलाएंगी जूस-आमरस