जंतर-मंतर से वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो, प्रदर्शनकारियों को नारियल बांटते शख्स ने जीता लोगों का दिल

Published : Jul 20, 2026, 01:29 PM IST
Jantar Mantar Viral Video

सार

Jantar Mantar Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर से एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स जंतर-मंतर पर CJP समर्कक प्रदर्शनकारियों को नारियल बांटता नजर आया। लोगों ने उसकी इंसानियत की जमकर तारीफ की। देखें

Jantar Mantar Protest Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे Cockroach Janta Party (CJP) Protest के बीच इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विरोध प्रदर्शन के बीच एक शख्स प्रदर्शनकारियों के बीच जाकर नारियल के टुकड़े बांटता नजर आया। उसका यह छोटा-सा कदम लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में उसकी जमकर तारीफ होने लगी। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर जमाल अशरफ ने शेयर किया है और इसे अबतक 8.6 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों को काफी भावुक कर गया, जिसमें गरीब इंसान के बड़े दिल की बात कही गई है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

 

 

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच लोगों तक पहुंचाया नारियल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों के बीच एक व्यक्ति आराम से चलता हुआ हर किसी को नारियल के टुकड़े दे रहा है। वह बिना किसी दिखावे के लोगों तक पहुंचता है और उन्हें खाने के लिए नारियल बांटता है। वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई है कि वह कौन है या उसने यह पहल किस वजह से की, लेकिन उसका व्यवहार लोगों को प्रभावित कर रहा है। यह दृश्य दिखाता है कि किसी की मदद करने के लिए हमेशा बड़े सोर्स की जरूरत नहीं होती। कई बार छोटी-सी कोशिश भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

ये भी पढ़ें- Jantar Mantar प्रदर्शन को लेकर कही ऐसी बात... Video वायरल

सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर की तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस शख्स की खूब सराहना की। कई यूजर्स ने लिखा कि आज भी समाज में ऐसे लोग मौजूद हैं जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करने के लिए आगे आते हैं। एक यूजर ने लिखा, यही है भारत की खूबसूरती। वहीं दूसरे ने कहा, गरीब लोगों का दिल सच में बहुत बड़ा होता है। किसी ने उन्हें सलाम किया तो किसी ने लिखा कि इस वीडियो ने उनकी आंखें नम कर दीं। कई लोगों ने उनके लिए दुआएं भी कीं और कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।

ये भी पढ़ें- CJP Protest: क्या झुक गई सरकार?

छोटी मदद, बड़ा संदेश

यह वीडियो सिर्फ नारियल बांटने की घटना नहीं, बल्कि समाज में मौजूद संवेदनशीलता और आपसी सहयोग की भावना की भी याद दिलाता है। विरोध प्रदर्शन जैसे माहौल में भी किसी की जरूरत को समझना और अपनी क्षमता के अनुसार मदद करना लोगों को गहराई से प्रभावित कर रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

मुंबई लोकल में देर रात बवाल! दो किन्नरों और यात्री के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
अभिजीत दिपके ने यूं हीं खत्म नहीं की है भूख हड़ताल, इसके पीछे छिपा है सोनम वांगचुक का मास्टर प्लान