मां की अर्थी को कंधा देते ही छलक पड़े CM हेमंत सोरेन के आंसू, बोले-बाबा के बाद मां ही मेरा सहारा थीं

Published : Oct 08, 2026, 03:35 PM IST
Jharkhand CM Hemant Sorens Mother Rupi Soren Passes Away

सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन का आज गुरुवार को अंतिम संस्कार हो गया। जैसे ही सीएम हेमंत सोरेन ने मां की अर्थी को कंधा दिया तो वह खुद को संभाल नहीं पाए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बोले- ‘बाबा के बाद मां ही मेरा सहारा थीं’

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। पार्टी ने उन्हें "संघर्ष, त्याग और धैर्य" की मिसाल बताया। इसी बीच आज गुरूवार को सीएम हेमंत सोरेन अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और नम आंखों से मुक्तिधाम लेकर पहुंचे।

मां का साया उठ जाना सीएम हेमंत के लिए बड़ा नुकसान

  • JMM ने कहा कि रुपी सोरेन ने संघर्ष के दिनों में हमेशा स्वर्गीय जेएमएम नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का साथ दिया। पार्टी ने उनके निधन को झारखंड और पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान बताया है।
  • पार्टी का कहना है कि मां का साया उठ जाना सीएम हेमंत सोरेन, उनके परिवार, पार्टी के कार्यकर्ताओं और झारखंड की जनता के लिए बेहद दर्दनाक है।
  • JMM ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मारंग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें। साथ ही शोक में डूबे परिवार, हम सभी JMM के सिपाहियों और पूरे राज्य को यह बड़ा दुख सहने की हिम्मत दें।”
  • पार्टी ने परिवार और JMM कार्यकर्ताओं को इस दुख से उबरने की शक्ति देने की भी प्रार्थना की। X पर की गई पोस्ट में लिखा है, "आदरणीय रुपी सोरेन जी संघर्ष, त्याग और धैर्य की प्रतीक थीं।
  • स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन के बाद, उनके हर संघर्ष में साथ खड़ी रहने वाली रुपी सोरेन जी आज प्रकृति की गोद में समा गईं। उनका जाना पूरे झारखंड और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"

सोरेन बोले-बाबा के बाद मां ही मेरा सबसे बड़ा आसरा थीं

सीएम सोरेन ने भी X पर अपनी मां के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, “बाबा के जाने के बाद, मां ही मेरा सबसे बड़ा आसरा थीं। आज वह आसरा भी प्रकृति की गोद में समा गया।”

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Prakash Raj Protest: बेंगलुरु में CJP के साथ प्रकाश राज का प्रदर्शन, वीडियो में देखिए तेवर
नाना पाटेकर की मौत पर ओह नाना... ओह नाना कर फूटकर रोए अनुपम खेर