शादी में खाना खाते वक्त गले में फंसा गया रसगुल्ला, 41 साल के शख्स की मौत

Published : Mar 17, 2026, 04:10 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

सार

Jharkhand News : झारखंड के जमशेदपुर में एक शादी में 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। खाना खाते समय उनके गले में रसगुल्ला फंस गया, जिससे सांस की नली ब्लॉक हो गई। ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ ही मिनटों में उनकी जान चली गई।

झारखंड में एक शादी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक शख्स की गले में रसगुल्ला फंसने से मौत हो गई। यह हैरान करने वाली घटना जमशेदपुर की है। यहां एक शादी में शामिल होने आए 41 साल के ललित सिंह खाना खा रहे थे, तभी उनके गले में रसगुल्ला अटक गया और उनकी जान चली गई। यह घटना शनिवार को हुई, जब ललित सिंह मलियांटा गांव में एक शादी में शरीक होने गए थे।

रसगुल्ला गले में जाकर सांस की नली में अटक गया

डॉक्टरों के मुताबिक, मिठाई (रसगुल्ला) ललित के गले में जाकर सांस की नली में अटक गई थी। इससे उनके शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई और उनकी मौत हो गई। रसगुल्ले ने उनकी सांस की नली को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था, जिसके चलते सिंह ने कुछ ही मिनटों में दम तोड़ दिया। खाना खाने के दौरान ही सिंह अचानक गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोग उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ललित सिंह का शव परिवार को सौंप दिया गया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ, आगरा, कानपुर और नोएडा में आज बारिश-तूफान का कॉम्बो, पढ़ें यूपी मौसम अपडेट
Today Weather in Delhi: आज भीगी-भीगी रहेगी दिल्ली, बिजली के साथ हवा, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें अपडेट