
बिहार के नालंदा में एक परिवार के घर खुशियों का माहौल था। पत्नी की नौकरी लगी थी, परिवार इस खुशी को भगवान के दरबार में जाकर मनाना चाहता था। मन्नत पूरी होने पर सभी रजरप्पा मंदिर में पूजा करने निकले, लेकिन रास्ते में ऐसा हादसा हुआ कि परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे ने कई परिवारों को ऐसा दर्द दिया, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी।
यह हादसा शनिवार देर रात करीब 2 बजे रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामगढ़ के पैंकी गांव के पास हुआ। स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे। सभी बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे और रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। हादसे में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे जा खिसका। गाड़ी में सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।