Bihar Purnia Murder Case में बहू गुड्डी कुमारी और उसके कथित प्रेमी ऋषि कुमार पर 69 वर्षीय रामला देवी की हत्या का आरोप है। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने, मुंगरा से हमले और SIT जांच में हुए खुलासे की पूरी कहानी जानिए।
Purnia Murder Case: बिहार के पूर्णिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां 69 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में उनकी बहू और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद आरोपियों ने भारी लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उनकी जान ले ली। वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पड़ोसियों को फंसाने की भी कोशिश की गई।
Purnia Murder: आपत्तिजनक हालत में देख लिया, फिर की हत्या
मृतका की पहचान रामला देवी के रूप में हुई है। घटना 25 नवंबर की रात करीब 3 बजे टिकापट्टी थाना क्षेत्र के नया नंदगोला गांव में हुई।
पुलिस जांच के अनुसार, बहू गुड्डी कुमारी और ऋषि कुमार के बीच पिछले दो साल से कथित प्रेम संबंध था।
घटना वाली रात रामला देवी एक कमरे में पहुंचीं, जहां उन्होंने दोनों को साथ देख लिया।
रिश्ता उजागर होने के डर से दोनों ने कथित तौर पर बांस की जड़ से बने भारी लकड़ी के डंडे (मुंगरा) से उनके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Purnia Murder Case: पड़ोसियों को फंसाकर पुलिस को किया गुमराह
हत्या के बाद आरोपियों ने शक की सुई पड़ोसियों की तरफ मोड़ने की कोशिश की।
मृतका के बेटे अबोध पासवान ने पड़ोसी नीतीश कुमार और उनकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
उसने दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया।
पुलिस ने शुरुआती जांच में पड़ोसियों को गिरफ्तार भी कर लिया था।
SIT Investigation: ऐसे खुला बहू और प्रेमी की हत्या में भूमिका का राज
मामले की गंभीरता देखते हुए पूर्णिया के SSP शौर्य सुमन ने SIT गठित की। इसमें SDPO अजीत प्रताप सिंह चौहान, DSP सौरभ जायसवाल और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
जांच के दौरान टीम को गुड्डी और ऋषि के कथित संबंधों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल की। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया मुंगरा भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।