
Delimitation Commission: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अब परिसीमन को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रस्तावित परिसीमन आयोग में उनकी भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार चुनावी नक्शे को अपने फायदे के हिसाब से बदलना चाहती है। उन्होंने लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव को भी लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference, LoP Rahul Gandhi says, "The number 850 is designed to give the BJP a blank canvas to redraw India's constituency map as it wishes. The problems they can create with 546 seats are much smaller than what they could do with 850 seats, giving the BJP a massive advantage even before a single vote is cast. In Jammu and Kashmir and Assam, voters have allegedly been shifted between constituencies in large numbers and constituencies reshaped to suit the BJP. Some constituencies have even been made geographically non-contiguous...The same will happen to India's map, allowing Narendra Modi, Amit Shah, Adani and their associate Gyanesh Kumar to continue exploiting the country and destroying its future."
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 28, 2026
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें हताश बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की बेचैनी में राहुल बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। बीजेपी ने उन पर महिला-विरोधी होने का आरोप भी लगाया।
राहुल गांधी ने निष्पक्ष परिसीमन के लिए 850 के बजाय 543 सीटें रखने, 2011 की बजाय 2027 की जाति आधारित जनगणना को आधार बनाने और सभी राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने 543 सीटों पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के साथ OBC सब-कोटा शामिल करने की बात भी कही। वहीं, केंद्र सरकार सोमवार को संसद में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पेश करने की तैयारी में है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।