
Jharkhand Road Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों भरी धार्मिक यात्रा को मातम में बदल दिया। बिहार से श्रद्धालुओं को लेकर राजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो रांची-पटना हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि इसमें सवार 14 लोगों में से 13 की जान चली गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, एक घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
#BREAKING झारखंड के रामगढ़ (कुजू) में भीषण सड़क हादसा! रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 घायल।
#Jharkhand #Ramgarh #BreakingNews #RoadAccident #Rajrappa @JharkhandCMO @JharkhandPolice https://t.co/nINBh7XFK0
— Monu Lodhi 🇮🇳 (@monu_lodh) November 29, 2026
झारखंड में एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 5 नवंबर को खूंटी जिले के कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सात लोगों को कुचल दिया था। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे।
घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे, आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।