भोपाल की सबसे शर्मनाक खबर: जेलर ने सेंट्रल जेल के अंदर 'महिला कांस्टेबल' से किया रेप

Published : Nov 28, 2026, 07:37 PM IST
bhopal central jail jailer

सार

भोपाल के सेंट्रल जेल से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां ड्यूटी के दौरान जेलर पर 58 वर्षीय महिला प्रहरी पर रेप का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने की FIR दर्ज की गई है।

भोपाल सेंट्रल जेल से एक गंभीर मामला सामने आया है। जेल में तैनात 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने जेलर मग्नू सिंह मरावी के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने की FIR दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान जेलर ने उन्हें जबरन वॉशरूम में ले जाकर उनके साथ रेप किया। शिकायत के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

महिला प्रहरी ने लगाए गंभीर आरोप

  • महिला प्रहरी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है, जब वह जेल में ड्यूटी पर थीं। आरोप है कि इसी दौरान जेलर मग्नू सिंह मरावी उन्हें जबरन वॉशरूम में ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जेलर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
  • महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जेलर के खिलाफ रेप और धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

कौन हैं जेलर मग्नू सिंह मरावी?

मग्नू सिंह मरावी भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर के पद पर तैनात हैं। भोपाल आने से पहले वह उमरिया जिला जेल में उप जेल अधीक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, अगस्त 2024 से उनकी पोस्टिंग भोपाल सेंट्रल जेल में है।

महिला प्रहरी पहले भी दर्ज करा चुकी हैं केस

  • बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता महिला प्रहरी ने साल 2017 में भी जेल के एक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। हालांकि, उस मामले की पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • भोपाल सेंट्रल जेल जैसे संवेदनशील संस्थान में महिला कर्मचारी की शिकायत ने सुरक्षा और कार्यस्थल पर महिलाओं के सम्मान से जुड़े सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर होगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'योगी नहीं तो UP नहीं', शिवसेना ने CM योगी को क्यों बताया हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा?
China J-35A Fighter Jet: चीन का J-35A तैयार, रडार को चकमा देने वाले फाइटर जेट की पहली झलक