
Delimitation Bill 2026: परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर महीनों से चल रही ‘उत्तर बनाम दक्षिण’ की गरमागरम बहस ने अचानक नया मोड़ ले लिया है। संसद सत्र शुरू होने से ठीक पहले दक्षिण भारत की 8 प्रमुख पार्टियों-जिनमें 5 NDA सहयोगी और 3 गैर-NDA दल शामिल हैं-ने संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। अप्रैल में केंद्र का पिछला मसौदा दो-तिहाई बहुमत से 54 वोटों से अटक गया था। इस बार सरकार ने दक्षिण की बड़ी चिंताएं दूर करते हुए 50 प्रतिशत समान सीट बढ़ोतरी और 2051 तक राज्यों के बीच सीटों का अनुपात स्थिर रखने का प्रावधान सीधे विधेयक में जोड़ दिया।
दक्षिणी राज्यों की नाराजगी दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 के पुराने मसौदे में बदलाव किया। इसके तहत दो अहम प्रावधान शामिल किए गए हैं।
आठ दलों के समर्थन से परिसीमन पर राजनीतिक बहस का रुख बदल गया है। खासकर DMK के कांग्रेस से अलग रुख अपनाने को अहम माना जा रहा है। संशोधित प्रस्ताव में दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी सुरक्षित रखने और लोकसभा सीटें बढ़ाने का भरोसा दिया गया है। ऐसे में अब परिसीमन के मुद्दे पर विपक्षी एकजुटता के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।