Jio 10k Recharge: एक बार रिचार्ज-3 साल छुट्टी! जियो के इस प्लान में बंपर बचत के साथ धांसू बेनीफिट

Published : Nov 08, 2026, 02:18 PM IST
jio 10K Recharge plan

सार

Jio 3 year recharge plan: जियो का ₹10,000 वाला 3 साल का रिचार्ज प्लान, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2.5GB डेटा, JioHotstar, Canva Pro Lite और 50GB क्लाउड स्टोरेज के साथ बंपर बचत होगी।

Jio 10000 Recharge Plan: Reliance Jio ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा धमाका किया है। दिवाली के मौके पर कंपनी ने 3 साल की वैलिडिटी वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश किया है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे तीन साल तक मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट नहीं रहेगी। इस प्लान की कीमत भी काफी चौंकाने वाली है। जियो का यह 3 साल वाला प्लान 10 हजार रुपये में आता है। इसमें कंपनी अपने खास रिचार्ज प्लान्स की तरह कई शानदार बेनिफिट्स भी दे रही है। जानिए जियो के 10,000 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत, वैलिडिटी और सभी बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से।

Jio ₹10,000 Recharge Plan: 3 साल की वैलिडिटी वाला प्लान

  • रिलायंस जियो टेलीकॉम क्षेत्र में ग्राहकों के लिए 10 हजार रुपये का एक खास रिचार्ज प्लान लेकर आई है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3 साल यानी 36 महीने की वैलिडिटी है। कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को लंबी अवधि के लिए कई तरह के बेनिफिट्स देने का वादा कर रही है।
  • जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ फ्री SMS, इंटरनेट डेटा और OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। ऐसे में उन यूजर्स के लिए यह प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं और एक बार में लंबी अवधि के लिए रिचार्ज करना पसंद करते हैं।

Jio ₹10,000 Recharge Plan के बेनिफिट्स

  • जियो का 10 हजार रुपये वाला रिचार्ज प्लान 3 साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है।
  • इसके अलावा अनलिमिटेड 5G इंटरनेट और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा भी शामिल है।
  • इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 100 SMS मिलते हैं। यानी ग्राहक पूरे तीन साल तक रोजाना फ्री SMS भेजने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • इंटरनेट और कॉलिंग के अलावा कंपनी इस प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इसमें JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल है।
  • इसके जरिए ग्राहक तीन साल तक टीवी शो, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।
  • इसके साथ ही यूजर्स को 12 महीने के लिए Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
  • Canva Pro Lite की मदद से ग्राहक डिजाइनिंग से जुड़े कई काम कर सकते हैं।
  • वहीं, JioAICloud पर 50GB स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है। इससे यूजर्स अपनी जरूरी डिजिटल फाइलों को क्लाउड पर स्टोर कर सकते हैं।
  • इस तरह जियो के इस प्लान में इंटरनेट डेटा, कॉलिंग, SMS, OTT और डिजिटल स्टोरेज जैसी कई सुविधाएं एक साथ मिलती हैं।

Jio 3 साल के Recharge Plan की कीमत दूसरे प्लान से कितनी कम?

  • जियो का 10 हजार रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद बताया जा रहा है, जो एक ही बार में तीन साल के लिए मोबाइल रिचार्ज की चिंता से छुटकारा पाना चाहते हैं।
  • अगर कंपनी के एक साल वाले रिचार्ज प्लान से इसकी तुलना करें, तो जियो 3599 रुपये में एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान भी पेश करती है। इस प्लान में भी इसी तरह के बेनिफिट्स मिलते हैं।
  • अगर ग्राहक एक साल वाले 3599 रुपये के प्लान को लगातार तीन बार रिचार्ज कराते हैं, तो कुल खर्च 10,797 रुपये होगा। वहीं, जियो के 10,000 रुपये वाले तीन साल के प्लान में ग्राहक को 797 रुपये की बचत हो सकती है।
  • इस तरह 3 साल के लिए एकमुश्त 10,000 रुपये खर्च करके ग्राहक 797 रुपये बचा सकते हैं।
  • हालांकि, मोबाइल रिचार्ज के लिए एक साथ 10 हजार रुपये खर्च करना कई ग्राहकों को बड़ी रकम लग सकती है।
  • लेकिन अगर इस कीमत को तीन साल की अवधि के हिसाब से देखें, तो यह दूसरे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की तुलना में सस्ता साबित हो सकता है।

Jio के 10 हजार रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है?

  • प्लान की कीमत: 10,000 रुपये
  • वैलिडिटी: 3 साल यानी 36 महीने
  • इंटरनेट डेटा: रोजाना 2.5GB हाई स्पीड डेटा
  • 5G इंटरनेट: अनलिमिटेड 5G डेटा
  • वॉइस कॉलिंग: अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: रोजाना 100 फ्री SMS
  • OTT सब्सक्रिप्शन: JioHotstar मोबाइल
  • Canva Pro Lite: 12 महीने का सब्सक्रिप्शन
  • JioAICloud: 50GB क्लाउड स्टोरेज

अगर आप इस प्लान के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bank Holiday: दिवाली के बाद भी बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके शहर में किस दिन है छुट्टी
लालकृष्ण आडवाणी ही नहीं, भारत के ये नेता भी जी चुके हैं 100 साल से ज्यादा की उम्र