
Female Dog Sexual Abuse: मुंबई के कंदिवली ईस्ट इलाके में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। समता नगर पुलिस ने एक 40 साल के शख्स को फीमेल डॉग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना 1 फरवरी की बताई जा रही है।
एफआईआर के मुताबिक, एक लोकल सोशल वर्कर 1 फरवरी को अपने चाचा के घर से लौट रही थी। इसी दौरान उसने लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के नजदीक एक नाले के पास लोगों की भीड़ देखी। जब वह वहां पहुंची, तो उसने देखा कि एक व्यक्ति नाले में एक मादा कुत्ते के साथ लेटा हुआ था।
सोशल वर्कर ने बताया कि फीमेल डॉग दर्द से कराह रही थी और काफी डरी हुई हालत में थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे यह साफ हो रहा था कि उसके साथ गलत काम किया गया है। घटना के बाद सोशल वर्कर ने तुरंत घायल कुत्ते को परेल स्थित एनिमल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि कुत्ते के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था।
इलाज के बाद सोशल वर्कर ने पूरी घटना की जानकारी समता नगर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय गौड़ के रूप में की है, जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।