कानपुर लैंबॉर्गिनी क्रैश: आखिर कौन हैं शिवम मिश्रा? 10 करोड़ की कार, टैक्स रेड और अब गिरफ्तारी

Published : Feb 12, 2026, 11:08 AM IST

Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर में 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से हुआ खौफनाक हादसा सिर्फ एक्सीडेंट था या रसूख की रफ्तार? तंबाकू टाइकून के बेटे शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी, चश्मदीदों के आरोप, टेक्निकल फॉल्ट की दलील और पुलिस जांच-सच क्या है, झूठ क्या?

PREV
17

Kanpur Tobacco Tycoon Son Shivam Mishra Arrest: कानपुर में हुई एक हाई-प्रोफाइल सड़क दुर्घटना ने पूरे शहर के साथ-साथ देशभर में हलचल मचा दी है। मामला एक 10 करोड़ रुपये की लैंबॉर्गिनी कार से जुड़ा है, जो तेज रफ्तार में कई लोगों को टक्कर मारती हुई दिखाई दी। इस केस में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा का नाम सामने आने के बाद मामला और भी सनसनीखेज हो गया। चार दिन तक फरार रहने के बाद अब शिवम मिश्रा को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

27

कानपुर लैंबॉर्गिनी क्रैश हुआ कैसे?

यह हादसा VIP रोड, झूला पार्क क्रॉसिंग के पास हुआ, जब एक लग्ज़री लैंबॉर्गिनी कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा, फिर एक खड़ी मोटरसाइकिल और बाद में पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए, जबकि एक मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछल गया।

37

क्या वाकई कार शिवम मिश्रा चला रहे थे?

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त कार शिवम मिश्रा चला रहे थे, लेकिन उनके पिता केके मिश्रा इस दावे को पूरी तरह खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि गाड़ी ड्राइवर चला रहा था और शिवम की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। यही बात अब इस केस का सबसे बड़ा रहस्य बन गई है।

47

चार दिन तक पुलिस क्यों नहीं पकड़ पाई शिवम मिश्रा?

हादसे के बाद शिवम मिश्रा मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस केस के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाई थीं। DCP सेंट्रल कानपुर अतुल श्रीवास्तव के अनुसार, इनपुट मिलने के बाद शिवम को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

57

चश्मदीद क्या कह रहे हैं? पुलिस पर दबाव के आरोप क्यों?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद बाउंसरों ने भीड़ को पीछे धकेलने की कोशिश की। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि आरोपी परिवार के प्रभाव के चलते पुलिस शुरुआत में नरमी बरत रही थी। इसी वजह से केस को लेकर समझौते का दबाव बनने की बातें भी सामने आईं।

67

क्या लैंबॉर्गिनी में तकनीकी खराबी थी?

केके मिश्रा का कहना है कि हादसे से एक दिन पहले कार में तकनीकी खराबी आई थी, जिसे मैकेनिक ने ठीक किया। टेस्ट ड्राइव के दौरान शिवम की तबीयत बिगड़ गई, जिससे ध्यान भटका और हादसा हो गया। हालांकि पुलिस इस थ्योरी की गहराई से जांच कर रही है।

77

2024 टैक्स रेड से अब तक विवादों में क्यों है मिश्रा परिवार?

यह पहला मौका नहीं है जब मिश्रा परिवार सुर्खियों में आया हो। 2024 में इनकम टैक्स रेड के बाद से ही यह परिवार चर्चा में है। अब लैंबॉर्गिनी क्रैश और गिरफ्तारी ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस का कहना है कि जेल जाना पड़ेगा। कार की कीमत या आरोपी की हैसियत से कानून पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories