- Home
- Entertainment
- TV
- TV एक्टर ने खरीदी 4.57 CR की Lamborghini Urus, गैराज में पहले से मौजूद करोड़ों की कारें
TV एक्टर ने खरीदी 4.57 CR की Lamborghini Urus, गैराज में पहले से मौजूद करोड़ों की कारें
टीवी स्टार राम कपूर ने नई Lamborghini Urus SE अपने गैराज में शामिल की! पहले से ही उनके पास Porsche और Ferrari जैसी शानदार कारें हैं। देखें इस नई चमचमाती सवारी की तस्वीरें!

टीवी और बॉलीवुड राम कपूर ने 4.57 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली लेम्बोर्गिनी उरुस एसई ( Lamborghini Urus SE खरीदी है। उनके गैराज में पहले से करोडों कीमत वाली पोर्श 911, पोर्श 911 टर्बो एस और फेरारी पोर्टोफिनो एम जैसी हाई-एंड कारें मौजूद हैं।
टीवी की दुनिया सबसे रईस एक्टर में शामिल किए जाने वाले राम कपूर ने रेजिंग बुल शील्ड के साथ एक नई गाड़ी को अपने गैराज में जगह दी है। राम कपूर ने अपनी नई कार के साथ पोज देते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्हें अपने वाहन की ड्राइविंग सीट पर बैठे भी देखा जा सकता है।
राम कपूर ने अपने गैराज में एक नई लेम्बोर्गिनी उरुस एसई ( Lamborghini Urus SE) एसयूवी को शामिल किया है। इसे भारतीय बाजार में 2024 में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 4.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह ब्रांड के मौजूदा लाइनअप में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
राम कपूर ने अपने गैराज में एक नई लेम्बोर्गिनी उरुस एसई ( Lamborghini Urus SE) एसयूवी को शामिल किया है। इसे भारतीय बाजार में 2024 में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 4.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह ब्रांड के मौजूदा लाइनअप में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
राम कपूर के अपने ब्रांड न्यू कार की डिलीवरी लेते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। एक वीडियो क्लिप में उन्हें डीलरशिप के कर्मचारियों से बात करते हुए दिखाया गया है।
शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राम कपूर ने वर्डे गेया पेंट स्कीम को चुना है, जबकि केबिन को ऑरेंज के साथ ब्लैक कलर में फ़िनिश किया गया है।
लेम्बोर्गिनी उरुस एसई में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है जो इस वर्जन में 620 hp और 800 Nm की पावर जनरेट करता है। यह प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है जो 25.9kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक पर निर्भर करता है।
हाइब्रिड सिस्टम में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के भीतर रखी गई है, जिसके परिणामस्वरूप कुल 800 hp और 950 Nm का आउटपुट मिलता है।
राम कपूर की लेम्बोर्गिनी उरुस एसई केवल इलेक्ट्रिक रेंज में 60 किलोमीटर की रेंज देती है और combustion engine के ऑटोमेटिक रूप से एक्टिव होने से पहले ईवी मोड में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से काम कर सकती है।
इलेक्ट्रिक मोड में होने पर भी, उरुस एसई पोर व्हील ड्राइव को बनाए रखता है। यह केवल 3.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 312 किलोमीटर प्रति घंटा है।
राम कपूर के गैराज में लेम्बोर्गिनी उरुस एसई के अलावा पोर्श 911, पोर्श 911 टर्बो एस, फेरारी पोर्टोफिनो एम, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज-एएमजी जी 63 जैसी कुछ विदेशी कारें भी हैं।