UP में रजिस्ट्री नियम में बड़ा बदलाव! मकान-दुकान खरीदने वाले तुरंत जान लें नई व्यवस्था

Published : Feb 27, 2026, 04:06 PM IST

UP Property Registry New Rule: कानपुर में अब रविवार को भी मकान-दुकान की रजिस्ट्री होगी। शासन के पायलट प्रोजेक्ट के तहत रजिस्ट्री कार्यालय नए समय के साथ खुलेंगे। दोपहर 1 से रात 8 बजे तक भी सुविधा मिलेगी।

PREV
15
अब रविवार को भी होगी मकान-दुकान की रजिस्ट्री, कानपुर में नई व्यवस्था शुरू

अगर आप नौकरी या बिज़नेस की वजह से सोमवार से शनिवार तक समय नहीं निकाल पाते थे, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। मकान या दुकान की रजिस्ट्री के लिए जो दफ्तर पहले सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुलते थे, अब उनमें समय बढ़ाया जा रहा है। शासन के आदेश पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट अब कानपुर तक पहुंच गया है।

पहले यह व्यवस्था प्रदेश के पांच जिलों, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी—में शुरू की गई थी। वहां से मिले अनुभव के बाद अब कानपुर में भी इसे लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है।

25
कानपुर में चार जोन, रोस्टर के हिसाब से खुलेगा दफ्तर

कानपुर में रजिस्ट्री के लिए चार जोन बनाए गए हैं। एआईजी स्टाम्प श्याम सिंह बेसन के मुताबिक अब रविवार को भी रोस्टर के अनुसार रजिस्ट्री की जाएगी। हर तीन महीने में एक जोन रविवार को खुलेगा। उस दिन किसी भी जोन की रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।

इस तरह पूरे साल में चारों जोन एक-एक बार रविवार को खुलेंगे। इससे लोगों को तारीख लेने और काम निपटाने में आसानी होगी।

35
अब दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक भी खुलेगा कार्यालय

नई व्यवस्था के तहत एक और बड़ा बदलाव किया गया है। सामान्य दिनों में सुबह 10 से शाम 5 बजे के अलावा एक जोन में दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक भी रजिस्ट्री का काम होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जिनका ऑफिस टाइम शाम 5 बजे तक होता है। अब उन्हें छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे सीधे ऑफिस के बाद रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचकर अपना काम करवा सकेंगे।

45
रविवार को काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगी राहत

अधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों के लिए भी व्यवस्था संतुलित रखी गई है। जो कर्मचारी रविवार को काम करेंगे, उन्हें अगले शनिवार को छुट्टी दी जाएगी। यानी काम का बोझ बढ़ेगा नहीं, बल्कि रोस्टर के हिसाब से संतुलन बनाया जाएगा। पूरा रोस्टर जारी कर दिया गया है ताकि लोगों और कर्मचारियों दोनों को पहले से जानकारी रहे।

55
क्यों अहम है यह फैसला?

रजिस्ट्री का काम अक्सर समय की कमी की वजह से टल जाता है। कई बार लोग छुट्टी नहीं ले पाते और सौदा अटक जाता है। नई व्यवस्था से-

  • वर्किंग प्रोफेशनल्स को राहत मिलेगी
  • प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन की रफ्तार बढ़ेगी
  • बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी
  • सरकारी दफ्तरों की पहुंच आम लोगों तक और आसान होगी

अगर यह मॉडल सफल रहा तो आने वाले समय में पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार रजिस्ट्री की सुविधा मिल सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories