
तिरुवनंतपुरम: केरल की सियासत का आज सबसे बड़ा दिन है। राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती चल रही है और सबकी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। 43 जगहों पर बने 140 केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है।
शुरुआती रुझानों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है। पोस्टल बैलट की गिनती में दोनों गठबंधन बराबरी पर रहे। हालांकि, शुरुआती बढ़त के मामले में LDF चार सीटों पर आगे है। अब EVM मशीनों में बंद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे तक पहले साफ रुझान आने लगेंगे और दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। पार्टियों के दफ्तरों में नतीजे लाइव देखने के लिए बड़ी-बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया है कि शाम 5 बजे से पहले अंतिम नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
रुझानों की बात करें तो परवूर सीट पर विपक्ष के नेता वी डी सतीशन शुरुआत से ही आगे चल रहे हैं। वहीं, पालक्काड में शोभा सुरेंद्रन को शुरुआती बढ़त मिली है। मंजेश्वरम में भी NDA का उम्मीदवार आगे है। नेमम सीट पर वी. शिवनकुट्टी लीड कर रहे हैं। त्रिशूर में UDF के उम्मीदवार राजन पल्लन आगे हैं। तिरुवनंतपुरम सीट पर सी पी जॉन बढ़त बनाए हुए हैं। अंगमाली में रोजी एम जॉन और तृताला में वी टी बलराम आगे चल रहे हैं। त्रिक्काक्करा सीट पर UDF की उम्मीदवार उमा थॉमस लीड कर रही हैं। इस बीच, कलामस्सेरी में एक स्ट्रॉन्ग रूम (कमरा नंबर तीन) का ताला नहीं खुलने की खबर है, जिसे शायद तोड़ा जा सकता है।
UDF को पूरी उम्मीद है कि 10 साल के बाद वह शानदार बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। वहीं, LDF एग्जिट पोल के नतीजों को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रही और उसे भरोसा है कि मामूली बहुमत से ही सही, लेकिन पिनाराई विजयन की सरकार तीसरी बार बनेगी। BJP को भी उम्मीद है कि इस बार वह केरल में एक निर्णायक ताकत बनकर उभरेगी।
नतीजों के दिन बड़े नेता अलग-अलग जगहों पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कन्नूर में अपने घर से ही नतीजों पर नजर रखे हुए हैं, जबकि वी डी सतीशन कंटोनमेंट हाउस में हैं। KPCC अध्यक्ष सुबह पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। राज्य सचिव एमवी गोविंदन AKG सेंटर में और राजीव चंद्रशेखर समेत BJP नेता मारारजी भवन में नतीजों को फॉलो कर रहे हैं।
2021 में ऐसी थी तस्वीर
कुल सीटें: 140
LDF: 99
UDF: 41
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।