
महाराष्ट्र के रियल एस्टेट फर्म के डायरेक्टर और बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। पुणे में हुई इस वारदात के बाद मंगेतर सिया गोयल को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट वायरल हो रही हैं। इसी बीच इस हत्याकांड के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में लोहागढ़ किला में है। जहां सिया ने बॉयफ्रेंड चेतन चोधरी के साथ मिलकर अपने होने वाले पति चेतन को धक्का देकर मौत के घाट उतारा था। अब फोर्ट पर आने वाले टूरिस्ट किले के गाइड से एक ही डरावना सवाल पूछ रहे हैं।
लोहागढ़ किला शानदार पहाड़ी बनावट और मानसून के खूबसूरत नज़ारों के लिए पुणे ही नहीं पूरे देश में फेमस है। एक समय था जब यहां दूर दूर से आने वाले पर्यटक किले की मराठा विरासत और इसके इतिहास के बारे में पूछते थे। लेकिन अब केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद इस पहाड़ी किले में आने वाले लोग यहां आकर स्थानीय गाइडों से एक ही खास सवाल पूछते हैं। वह कहते हैं लोहागढ़ किले में सिया पॉइंट कहां है? लोगों ने अपने मन से किले की उस जगह को यह नाम दिया है। इतना ही नहीं गाइड को उस जगह पर ले जाने को भी कहते हैं, जहां से धक्का देकर केतन की हत्या की थी।
बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे का 2,000 साल से भी अधिक पुराना लोहागढ़ किला अपनी देशभर में मराठा विरासत या इसकी प्रसिद्ध विंचू काटा (बिच्छू की पूंछ) किलेबंदी के बारे में जाना जाता है। इस किले जैसी बनावट किसी अन्य किले की नहीं है। इसलिए यह किला और खास है। तभी हर साल लाखों लोग यहां आते हैं। लेकिन केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद यह किला अप्रिय घटना के कारण चर्चा में है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हत्याकांड के बाद किले में आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगभग 25% की वृद्धि हुई है। हर कोई अब इस डेथ प्वाइंट को देखने पहुंच रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।