
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने पीएम मोदी को आतंकवादी तक कह डाला। उन्होंने कहा कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है। इसी के साथ उन्होंने तमाम अन्य दलों को लेकर भी बातचीत की। हालांकि बाद में जब पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी के बारे में खरगे को अहसास हुआ तो वह अपनी गलती को सुधारते भी नजर आए।