
HBSE Board Result: छोरियों ने गाड़ दिए झंडे! रेवाड़ी की दीपिका ने पूरे हरियाणा में किया टॉप
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार शाम 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया, जिसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 84.67 फीसदी रहा। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रेवाड़ी के चिल्लर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने 500 में 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में टॉप किया। वहीं रोहतक की उदिता ने 498 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से योगिता और मुस्कान रहीं, जिन्होंने 500 में 497 अंक हासिल किए। इस बार 12वीं परीक्षा में कुल 2,42,856 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 2,05,618 विद्यार्थी सफल घोषित हुए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
