HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 84.67% छात्र हुए पास

Share this Video

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस वर्ष 12वीं परीक्षा में कुल 2,95,478 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 84.67 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे। रिजल्ट में छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 87.97% रहा, वहीं लड़कों का परिणाम 81.45% दर्ज किया गया। स्ट्रीम वाइज बात करें तो साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जिसमें 90.08% छात्र पास हुए, जबकि कॉमर्स में 88.20% और आर्ट्स में 82.60% विद्यार्थी सफल रहे। छात्र अपना रिजल्ट bseh.org.in, results.bseh.org.in और digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video