
Justice for Twisha Sharma : भोपाल के ट्विशा शर्मा की सुसाइड केस में हर घंटे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मृतका की सास पूर्व जज बहू की मौत को आत्महत्या बता रही हैं। तो वहीं ट्विशा के माता-पिता इसे पूरी प्लानिंग के साथ की गई हत्या करना कहा है। वहीं सोशल मीडिया पर ट्विशा को इंसाफ दिलाने के लिए यूजर अभियान चला रहे हैं। इसी बीच इस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया है कि आखिर ट्विशा ने क्यों बेबस होकर मौत को गले लगा लिया।
पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी ने पोस्ट करते हुए कहा- दहेज की आग में जलती आग में हर बेटी की खबर एक सवाल छोड़ जाती है, क्या सच में शादी इतनी जरूरी थी? उन्होंने आगे लिखा-समाज बचपन से सिखाता है एक उम्र के बाद शादी कर लो, अकेली लड़की अच्छी नहीं लगती, लोग क्या कहेंगे? उन्होंने कहा कि मगर किसी ने नहीं सिखाया कि अकेले जीना, भी एक कला है, खुद से खुश रहना भी जीने का एक तरीका है।
खुशबू ने अपनी अगली पोस्ट में लिखा-उन्होंने कहा कि जितने गलत जिम्मेदार सास सुसुर होते हैं, माता-पिता भी उतने ही जिम्मेदार होते हैं। क्योकि वह जानकर भी बेटी को समझाइश देते रहते हैं कि थोड़ा एडजस्ट कर लो कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा। देखते जाओ कुछ समय बाद सब नॉर्मल हो जाएगा। लेकिन उन्हें नहीं पता होता है कि उनकी यह चुप्पी कई भार उनकी बेटी की जान ले लेती है।
बता दें कि खुशबू पाटनी देश-दुनिया के मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। सोशल मीडिया पर वह एक्टिव हैं, खासकर महिलाओं के सपोर्ट में तो उनके साथ खड़ी रहती हैं। खुशबू एक्स आर्मी अफसर, फिटनेस कोच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। खुशबू पाटनी 34 की उम्र में भी सिंगल हैं। अपनी लाइफ को बिंदास तरीके से जीती हैं। वह रियल शो में भी नजर आ चुकी हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।