SHOCKING VIDEO: टॉयलेट ब्लॉक समझकर किया फ्लश, इसके बाद जो हुआ वो भयानक था-WATCH

Published : May 15, 2026, 10:39 AM IST
SHOCKING VIDEO: टॉयलेट ब्लॉक समझकर किया फ्लश, इसके बाद जो हुआ वो भयानक था-WATCH

सार

फिलीपींस के एक रिसॉर्ट में दोस्तों को होटल के टॉयलेट में एक किंग कोबरा मिला। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। अधिकारियों का मानना है कि सांप भीषण गर्मी से बचने के लिए ठंडी जगह की तलाश में वहां आया होगा।

फिलीपींस में छुट्टियां मना रहे दोस्तों के एक ग्रुप के उस वक्त होश उड़ गए, जब उन्होंने अपने होटल के टॉयलेट के अंदर एक किंग कोबरा को छिपे हुए पाया। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सल्वाडोर बेनेडिक्टो के एक रिसॉर्ट में हुई। यह जगह फिलीपींस के नॉर्दर्न नेग्रोस नेचुरल पार्क का हिस्सा है। रिसॉर्ट में ठहरे पांच दोस्तों में से एक जब बाथरूम गया, तो उसने टॉयलेट बाउल में कुछ अजीब सा देखा। पानी में कुछ काला-काला सा देखकर उसे पहले लगा कि शायद टॉयलेट ठीक से फ्लश नहीं हुआ है। लेकिन जैसे ही उसने दोबारा फ्लश किया, पूरे ग्रुप के रोंगटे खड़े हो गए। टॉयलेट के नीचे पाइपलाइन से एक सांप का सिर बाहर निकल आया।

इस घटना का एक वायरल वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक शख्स को सावधानी से टॉयलेट का ढक्कन उठाते और फिर एक लंबी छड़ी से धीरे-धीरे सांप को छेड़ते हुए देखा जा सकता है। थोड़ी ही देर बाद, सांप बाहर निकल आया और वीडियो बना रहे शख्स को घूरते हुए अपनी जीभ लपलपाने लगा।

ग्रुप के एक सदस्य, ड्रैनरेब टियोडोसो ने 'द सन' को बताया कि जब उनके दोस्त ने यह बात बताई तो पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। इसके बाद वह खुद टॉयलेट चेक करने के लिए दौड़े। होटल स्टाफ को बुलाने से पहले, उन्होंने एक छड़ी से यह देखने की कोशिश की कि सांप जिंदा है भी या नहीं।

वायरल वीडियो देखें…

 

शुरू में तो ग्रुप को लगा कि यह कोई साधारण पानी वाला सांप है। लेकिन जब इस घटना का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया गया, तो सांपों के जानकारों ने बताया कि यह दुनिया के सबसे ज़हरीले सांपों में से एक, किंग कोबरा लग रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने 'द सन' को बताया कि सल्वाडोर बेनेडिक्टो में पहले भी किंग कोबरा देखे जाने की खबरें आई हैं। सुपरिटेंडेंट जीना गेरांगया के मुताबिक, जांचकर्ता इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि कहीं यह सांप किसी अवैध कैद से तो नहीं भागा है। अधिकारियों ने यह भी अंदेशा जताया कि इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से शायद यह सांप किसी ठंडी जगह की तलाश में यहां आ गया हो। फिलहाल, अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Storm Update: तूफान ने खेला मौत का खेल, 111 लोगों की मौत-टिन शेड के साथ 50 फीट हवा में उड़ा शख्स
दर्दनाकः कर्नाटक जा रहे गोवा के युवा कांग्रेस नेता की सांप काटने से मौत, सिर्फ 38 साल थी उम्र