कश्मीर में फिर बेखौफ आतंकी! CRPF के जवानों को बनाया निशाना, 370 पर घिर गए अमित शाह

Published : Nov 11, 2026, 08:21 PM ISTUpdated : Nov 11, 2026, 08:24 PM IST
Amit Shah

सार

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने CRPF के नाके पर दिनदहाड़े हमला कर 3 जवानों को घायल कर दिया। कांग्रेस ने अमित शाह से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकवाद खत्म होने के दावों पर सवाल उठाए।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे को लेकर किए गए दावों पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। कुलगाम में बुधवार को दिनदहाड़े आतंकियों ने CRPF के जवानों को निशाना बनाया। बाइक सवार हमलावरों ने मीर बाजार इलाके में सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए। हमले में तीन जवान घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरते हुए 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के दौरान किए गए वादों की याद दिलाई है।

कुलगाम में CRPF के नाके पर आतंकी हमला

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर कुलगाम जिले के मीर बाजार इलाके में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के नाके पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हमले में तीन CRPF जवान घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी: खेसारी लाल यादव से पवन सिंह तक 3 दर्जन स्टार्स को न्योता, देखें गेस्ट लिस्ट

कांग्रेस ने अमित शाह से पूछे सीधे सवाल

हमले के बाद कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाते समय आतंकवाद खत्म करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे। प्रधानमंत्री ने भी इन दावों का समर्थन किया था। खेड़ा ने सवाल किया कि सात साल बाद भी अगर खुले बाजार में CRPF के जवानों पर हमले हो रहे हैं तो उन वादों का क्या हुआ?

AAP बोली- सुरक्षा और खुफिया तंत्र विफल

जम्मू-कश्मीर AAP अध्यक्ष और डोडा विधायक मेहराज मलिक ने भी हमले पर चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कुलगाम में दिनदहाड़े हुआ हमला जमीनी स्तर पर सुरक्षा और खुफिया तंत्र की विफलता का संकेत है। उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

महबूबा मुफ्ती ने की हमले की निंदा

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने घायल जवानों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

BJP ने पाकिस्तान पर लगाया साजिश का आरोप

बीजेपी नेता रविंद्र रैना ने हमले को कश्मीर में शांति भंग करने की साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी घाटी में हालात सामान्य होते हैं और अमन कायम होता है, तब पाकिस्तान समर्थित आतंकी ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Bhai Dooj: राहुल गांधी की चाय पार्टी में क्या हुई बात? बहनों ने सुना दी अंदर की पूरी कहानी

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

आतंकियों का 'फर्जी नंबर प्लेट' वाला खेल! CRPF पर हमले के बाद सामने आई चौंकाने वाली कहानी
THAR, बाइक और स्कूटर...अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचने वालों की होगी मौज!