
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक महिला टीचर की स्कूल के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नहीं शिक्षिका का एक्स बॉयफ्रेंड बताया जाता है। आरोपी पहले स्कूल में पिस्तौल लेकर इंटर करता है और टीचर को गन पॉइंट पर लेकर हाथ पकड़कर खींचते हुए ले जाता है। कुछ देर बाद परिसर में ही गोली माद देता है। फिर खुद को शूट कर सुसाइड कर लिया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
दरअसल, यह वारदात घटना कलेक्ट्रेट के ठीक सामने चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल की है। जहां सोमवार सुबह 11:30 बजे के आसपास की है। जहां सऊद अंसारी (28) बैग नाम का युवक ने 2 तमंचे लेकर स्कूल पहुंचा था। आरोपी सीधे क्लास के अंदर पहुंचा और टीचर निशात फातिमा (26) से विवाद करने लगा। इसके बाद हाथ पकड़कर बाहर लाया। फिर फातिमा को तमंचा पकड़कर करने लगा पहले तुम मेरी जान ले लो फिर मैं तुमको मार डालूंगा। हालांकि टीचर ने गोली नहीं चलाई, कुछ देर बाद आरोपी ने फातिमा को मार डाला और उसके तुंरत बाद उसने अपने आप को गोली मार ली।
बता दें कि आरोपी ने तमंचा निकाला और फातिमा पर फायर कर दिए। वह फर्श पर गिर गईं। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई तो बच्चे सहम गए और चीखने चिल्लाने लगे। तब तक स्कूल का अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा तो सऊद खुद को गोली मार चुका था।
देखिए वीडियो
🚨🇮🇳 लखीमपुर खीरी: एक निजी स्कूल में एक व्यक्ति ने छात्रों और स्टाफ के सामने एक शिक्षिका को खींचकर ऊपर की मंज़िल पर ले गया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी सऊद अंसारी ने पहले शिक्षिका को बांह से खींचा, जबकि वह विरोध करती नजर आईं। CCTV में घटना कैद हुई।… pic.twitter.com/1S70xzXkI4— Tahseen tanwar (@Tahseen84072852) September 22, 2026
मृतका के परिवार के मुताबिक, यह पूरी घटना एकतरफा प्यार को लेकर हुई है। बताया जाता है कि फातिमा का परिवार मूल रूप से सुल्लतानपुर का रहने वाला है। लेकिन कुछ समय पहले वह लखीमपुर खीरी में शिफ्ट हुए हैं। कुछ समय फातिमा की फैमिली आरोपी साऊद के घर पर किराए पर रहती थी। इसी दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। यहीं से उनका मिलना जुलना और मुलाकातें होने लगीं। बताया जाता है कि आरोपी इस दौरान युवती को पसंद करने लगा। जबकि फातिम की तरफ से उसको लेकर कोई फीलिंग नहीं थी। फिर फातिमा के पिता ने अपना घर बनवा लिया और वहां पर चले गए। इस दौरान उनका मिलना जुलना कम हो गया। बता दें कि पिता इलियास मुंबई में काम करते हैं तो बड़ा भाई शादाब अख्तर PCS की तैयारी कर रहा है। छोटा भाई अनस भी पढ़ाई करता है। फातिमा एक निजी स्कूल में टीचर है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।