
Kadambari Jethwani Case: आंध्र प्रदेश पुलिस के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों कांति राणा टाटा और विशाल गुन्नी की करीब दो साल पुरानी सस्पेंशन खत्म हो गई है। दोनों को अब नई जिम्मेदारियां भी मिल गई हैं। हालांकि, यह मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सरकार ने साफ किया है कि उनके खिलाफ चल रही विभागीय और आपराधिक कार्यवाही पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा। जानिए आखिर कौन हैं IPS कांति राणा टाटा और विशाल गुन्नी, दोनों IPS ऑफिसर दो साल तक सस्पेंड क्यों रहे और आखिर कादंबरी जेठवानी केस में क्या हुआ था?
कांति राणा टाटा 2004 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह विजयवाड़ा के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। सितंबर 2024 में उन्हें मुंबई की मॉडल-एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी से जुड़े मामले में कथित प्रक्रियागत चूक और ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों के बीच निलंबित किया गया था। अब सरकार ने उन्हें इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, डायरेक्टरेट ऑफ ट्रैफिक मैनेजमेंट एंड रोड सेफ्टी की जिम्मेदारी दी है।
विशाल गुन्नी 2010 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह विजयवाड़ा में DCP के पद पर भी रह चुके हैं। जेठवानी मामले की जांच और गिरफ्तारी से जुड़े आरोपों के बाद उन्हें भी सितंबर 2024 में निलंबित किया गया था। अब उन्हें DIG, ट्रेनिंग बनाया गया है। इसके साथ उन्हें आंध्र प्रदेश पुलिस एकेडमी के डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें- VIT से B.Tech फिर IAS... कौन हैं गयाजी के DM शशांक शुभंकर, जिनके जिम्मे पितृपक्ष मेला 2026
कादंबरी जेठवानी से जुड़े मामले में पुलिस कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। सरकारी निलंबन आदेशों में आरोप लगाया गया था कि कार्रवाई के दौरान जरूरी प्रक्रियाओं का पालन नहीं हुआ। इसी मामले में तत्कालीन इंटेलिजेंस चीफ पी. सीताराम अंजनयेलु भी निलंबित किए गए थे। वह अगस्त 2026 में रिटायर हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- अनुज चौधरी से क्यों हो रही IPS बुशरा बानो की तुलना, ढाई महीने में ही ट्रांसफर पर क्यों उठे सवाल
3 सितंबर 2026 को आंध्र प्रदेश सरकार ने कांति राणा टाटा और विशाल गुन्नी की सस्पेंशन रद्द कर उन्हें सेवा में बहाल किया। इसके बाद 20 सितंबर को दोनों को नई पोस्टिंग दी गई। यानी दोनों अब सक्रिय सेवा में हैं, लेकिन कानूनी तौर पर जेठवानी मामले से पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं। सरकार के आदेश में साफ है कि उनकी बहाली लंबित विभागीय और आपराधिक कार्यवाही को प्रभावित नहीं करेगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।