पाकिस्तान में अननोन गनमैन का कहर: लश्कर-ए-तैयबा के को-फाउंडर इस आतंकी को लुढ़का दिया!

Published : Apr 16, 2026, 01:28 PM IST

Lahore Attack news: लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा सह-संस्थापक आमिर हमज़ा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई, वह गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। LeT, आतंकी हमला, पाकिस्तान लाहौर फायरिंग की जांच जारी है। 

PREV
16

Lashkar-E-Taiba Co-Founder Aamir Hamza Shooting: पाकिस्तान में अननोन गैनमैन का अभियान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस प्रशासन और सरकार ने अब तक लाख कोशिशें कर ली लेकिन अननोन गनमैन है कि आए दिन किसी ने किसी आतंकी संगठन के मुखिया को लुढ़का ही देता है। ताजा मामला लाहौर शहर का है। यहां गुरूवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक माने जाने वाले आतंकी मौलाना आमिर हमजा (Aamir Hamza) पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। 

26

अमेरिका द्वारा घोषित आतंकवादी हमज़ा का नाम कई हमलों से जुड़ा रहा है, और उन्होंने LeT के अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। यह घटना एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के दफ़्तर के बाहर हुई, जहां हमज़ा पर अचानक कई राउंड फायर किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर तेज़ी से आए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हमले के बाद इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई है।

36

अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष

गोली लगने के बाद आमिर हमज़ा को गंभीर हालत में नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति बेहद नाज़ुक बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। इस हमले ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूरे शहर में तनाव का माहौल भी पैदा कर दिया है।

46

कौन है आमिर हमज़ा: विवादित पृष्ठभूमि का चेहरा

आमिर हमज़ा को लश्कर-ए-तैयबा के शुरुआती और प्रभावशाली सदस्यों में गिना जाता है। वह संगठन के वैचारिक और प्रचार तंत्र से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने संगठन की पत्रिकाओं के संपादन, भर्ती अभियानों और फंड जुटाने जैसी गतिविधियों में भूमिका निभाई। अमेरिका द्वारा उन्हें प्रतिबंधित आतंकवादियों की सूची में शामिल किया गया है।

56

संगठन से दूरी या रणनीतिक बदलाव?

2018 के बाद, जब पाकिस्तान में कई संगठनों पर वित्तीय कार्रवाई हुई, तब हमज़ा के संगठन से अलग होने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद उन्होंने एक नए गुट के गठन की बात भी सामने आई, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों में लगातार निगरानी की चर्चा रही है। हालांकि उनके पुराने नेटवर्क से संबंध पूरी तरह खत्म हुए या नहीं, इस पर अब भी सवाल बने हुए हैं।

66

जांच में उलझी गुत्थी, हमलावर कौन?

इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन या समूह ने नहीं ली है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम था, अंदरूनी गुटीय संघर्ष का हिस्सा था या किसी बड़ी साजिश की कड़ी। फिलहाल इस घटना ने पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति और आंतरिक नेटवर्क की जटिलताओं को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories