
10 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: बैकफुट पर PAKISTAN, नेतन्याहू ने दिखाई आंख-औकात में आ गए ख्वाजा आसिफ
10 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस्राइल को लेकर कड़ी टिप्पणी करने के बाद अपना सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिया। शुरुआत में उन्होंने इस्राइल की आलोचना करते हुए उसे मानवता के लिए खतरा बताया था और बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि विवाद बढ़ने पर उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) से वह पोस्ट हटा दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि ख्वाजा आसिफ का इस तरह का बयान न सिर्फ आपत्तिजनक है, बल्कि पूरी तरह अस्वीकार्य भी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकार की ओर से ऐसे बयान को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
