
परीक्षा में नकल करने के लिए स्टूडेंट्स क्या-क्या जुगाड़ नहीं लगाते, ये तो आपने देखा ही होगा। कभी-कभी तो नकल करने के तरीके देखकर लगता है कि इतनी मेहनत अगर पढ़ाई में की होती तो बंदा टॉप कर जाता। हाथ पर, जांघ पर, शर्ट के कॉलर में या छोटी-छोटी पर्चियों पर लिखकर नकल करने वाले तो बहुत देखे होंगे, कई पकड़े भी जाते हैं और डिबार हो जाते हैं।
लेकिन स्पेन में एक होने वाले वकील साहब, यानी लॉ के एक स्टूडेंट ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। उसने अपनी परीक्षा के लिए पूरा सिलेबस ही पेनों पर लिख डाला। जब जांच करने वाले अधिकारियों ने उसे पकड़ा तो उसका कारनामा देखकर उनका भी सिर चकरा गया। लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया और कहते हैं कि उसका टैलेंट देखकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। वहां की एक प्रोफेसर, योलान्डा डी लुची ने बताया कि स्टूडेंट ने सुई का इस्तेमाल करके प्लास्टिक के पेनों पर पूरा टेक्स्ट खोदा था। फिर उस पर स्याही रगड़ दी ताकि बारीक लिखावट साफ-साफ दिखे।
पेन पर इतनी बारीक लिखावट में पूरा सिलेबस उतार देना कोई मामूली बात नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग मज़ाक कर रहे हैं कि अगर यह लड़का पकड़ा नहीं जाता तो पक्का दुनिया का मशहूर क्रिमिनल लॉयर बनता। यह घटना स्पेन की मलागा यूनिवर्सिटी में हुई। जांच करने वाले अधिकारी भी उसकी इस कारीगरी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इन पेनों की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं, जो अब दुनिया भर में वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उसने ये सारे पेन अपने मोज़ों में छिपा रखे थे।
लोग उसे डांटने के बजाय उसके 'टैलेंट' की तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स कह रहे हैं कि इतना सब लिखने में उसने कितनी मेहनत की होगी और कितना दिमाग लगाया होगा। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि परीक्षा में सवाल आने पर, उस सवाल का जवाब किस पेन पर लिखा है, यह ढूंढने के लिए भी तो अक्ल चाहिए। कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि इस लड़के के दिमाग का इस्तेमाल देश के कुछ खुफिया कामों में किया जा सकता था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।