शव देखकर भावुक हुए डिप्टी CM, खुद दिया कंधा; लखनऊ ट्रिपल मर्डर के बाद हुए बड़े ऐलान

Published : Oct 27, 2026, 05:30 PM IST
lucknow naubasta triple murder brajesh pathak announcement

सार

Lucknow Triple Murder: लखनऊ नौबस्ता ट्रिपल मर्डर के बाद सरकार ने पीड़ित परिवार को नगर निगम नौकरी, बहन की पढ़ाई का खर्च और लाइसेंसी हथियार देने का ऐलान किया। कोतवाल-दारोगा भी सस्पेंड किए गए।

लखनऊ के नौबस्ता में दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर के बाद मंगलवार को माहौल बेहद भावुक रहा। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही तीनों शव घर पहुंचे, परिवार में चीख-पुकार मच गई। गुस्से में परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। करीब 5 घंटे की बातचीत के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आश्वासन पर परिवार शव उठाने के लिए तैयार हुआ।

परिवार को नौकरी, बहन की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पीड़ित परिवार के लिए नगर निगम में नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही 12वीं में पढ़ रही मृतक परिवार की बहन की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार की ओर से उठाने का आश्वासन दिया गया है। परिवार की सुरक्षा को देखते हुए लाइसेंसी हथियार उपलब्ध कराने और आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई का भी भरोसा दिया गया है। आश्वासनों के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दी।

यह भी पढ़ें: Cyclone Arnab Update: खतरनाक हुआ चक्रवात! 9 राज्यों में अलर्ट-53 ट्रेन रद्द, आंध्र पर सबसे बड़ा खतरा

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, डिप्टी CM ने दिया कंधा

मंगलवार सुबह शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे। शव देखते ही परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। विरोध के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल मौके पर पहुंचे। पाठक भावुक नजर आए और उन्होंने खुद शवों को कंधा दिया। इसके बाद तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए गुलाला घाट ले जाया गया।

पुरानी रंजिश से ताजा विवाद तक, पुलिस पर भी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे चबूतरा बनाने को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश और कार पार्किंग को लेकर हुआ ताजा विवाद सामने आया है। इसी विवाद में सोमवार को शिवाजी तिवारी, उनके भाई और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने भी कार्रवाई की। संबंधित कोतवाल और दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अब पुलिस जांच के साथ-साथ यह भी देख रही है कि विवाद इतना गंभीर कैसे हुआ और वारदात से पहले पुलिस स्तर पर क्या कार्रवाई हुई थी।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में भारतीय बल्लेबाजों का कहर, 13.2 ओवर में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज पर कब्जा

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Punjab Lottery Result 27 October 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹21 लाख का विजेता? पूरी लिस्ट देखें
CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला: दिवाली से पहले डेढ़ करोड़ लोगों को मिलेंगे 5000 रुपए