
Lucknow Crime News:: लखनऊ के निशातगंज इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। परिवार के अंदर ही रिश्तों की दरार इतनी गहरी हो गई कि एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंध में बाधा बनने पर बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या की साजिश रच डाली।
यह मामला Lucknow के निशातगंज इलाके की गली नंबर-3 का है, जहां शनिवार दोपहर 69 वर्षीय निर्मला देवी का शव उनके घर के कमरे में मिला। उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने शक के आधार पर बहू रंजना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतका निर्मला देवी सचिवालय से रिटायर्ड थीं। उनके पति की दो साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने बेटे त्रिदेश, बहू रंजना और तीन पोते-पोतियों के साथ रहती थीं। परिवार का घर ग्राउंड फ्लोर पर है, जबकि पहली मंजिल पर किराएदार रहते हैं। शनिवार को घटना के समय बेटा त्रिदेश बिजली विभाग में संविदा पर अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था।
दोपहर करीब चार बजे सबसे छोटा पोता आदित्य, जो डिलीवरी बॉय का काम करता है, घर लौटा। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने किसी तरह अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया। कमरे में उसकी दादी निर्मला देवी का शव पड़ा था, हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और गला दबाया गया था।
यह भी पढ़ें: वाराणसी के सूर्य प्रताप सिंह मर्डर का सामने आया खौफनाक VIDEO, जिसने भी देखा सेहम गया
घटना देखकर घबराए आदित्य ने ऊपर रहने वाले किराएदार पिंटू मौर्य को आवाज लगाई। पिंटू नीचे आया और तुरंत परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को फोन किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के कमरे में निर्मला देवी का शव बरामद किया। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से कई अहम सबूत जुटाए।
घटना के समय घर में बहू रंजना और छोटी पोती संवि मौजूद थीं। बड़ी पोती अंशिका उस समय अपने मामा के घर उन्नाव गई हुई थी। पुलिस के मुताबिक, जब रंजना घर पहुंची तो उसका व्यवहार संदिग्ध लगा। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रंजना का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था। बताया जा रहा है कि सास निर्मला देवी इस रिश्ते का विरोध करती थीं और इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस को शक है कि इसी विवाद के कारण बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची। फिलहाल पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी महिला के कथित प्रेमी की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।
इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पोता आदित्य, जिसने सबसे पहले शव देखा, अभी भी सदमे में है। पड़ोसियों के अनुसार निर्मला देवी परिवार की मुखिया थीं और सभी का ख्याल रखती थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद हत्या की पूरी कहानी सामने आएगी। फिलहाल इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग हैरान हैं कि पारिवारिक रिश्तों के बीच इतना बड़ा अपराध कैसे हो गया।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar: The Revenge में अतीफ, असल में अतीक! क्या सच में ISI से था Atiq Ahmed का कनेक्शन?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।