छात्राओं से गंदी बातें करता था लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर, Audio Leak होने के बाद बड़ा एक्शन!

Published : May 17, 2026, 03:15 PM IST
Lucknow University Professor Sent to Jail After Viral Audio Sparks Campus Outrage

सार

LU Professor Viral Audio: लखनऊ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर छात्रा से आपत्तिजनक बातचीत, अश्लील मांग और पेपर लीक का झांसा देने के आरोप लगे हैं। वायरल ऑडियो के बाद कैंपस में विरोध तेज है, जबकि पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन जांच में जुटा है।

Lucknow University Professor Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित University of Lucknow इन दिनों एक गंभीर विवाद को लेकर चर्चा में है। विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा से कथित रूप से आपत्तिजनक बातचीत, अश्लील मांगें करने और परीक्षा पेपर लीक का झांसा देकर बुलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद कैंपस में आक्रोश का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने विरोध अभियान छेड़ दिया है।

आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को कोर्ट ने 20 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके लैपटॉप और मोबाइल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही साइबर टीम सोशल मीडिया अकाउंट्स और फोन चैट की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: गुजरात के इस गायक पर डेढ़ घंटे तक बरसते रहे नोट, वीडियो देख लोग रह गए हैरान- WATCH

वायरल ऑडियो के बाद मचा बवाल

पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुई। ऑडियो में प्रोफेसर और छात्रा के बीच हुई बातचीत को लेकर गंभीर सवाल उठे। आरोप है कि प्रोफेसर छात्रा को ‘डार्लिंग’ कहकर संबोधित करता था और परीक्षा से जुड़े लालच देकर उसे मिलने के लिए बुलाता था। ऑडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं के बीच भारी नाराजगी देखने को मिली। कई छात्राओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विश्वविद्यालय प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

 

पुलिस जांच तेज, फोरेंसिक जांच में जुटी टीम

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर से लंबी पूछताछ की। इसके बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसीपी महानगर अंकित कुमार के मुताबिक, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विद्यानंद त्रिपाठी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने वही तथ्य दोहराए, जो पुलिस को दी गई तहरीर में दर्ज थे। वहीं पीड़ित छात्रा ने मानसिक रूप से असहज होने की बात कहते हुए बयान दर्ज कराने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मामला सिर्फ अनुचित बातचीत तक सीमित है या इसमें किसी बड़े शैक्षणिक दुरुपयोग की भी परतें जुड़ी हुई हैं।

 

 

विश्वविद्यालय प्रशासन भी एक्शन मोड में

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति के निर्देश पर गठित आंतरिक जांच समिति ने 24 घंटे के भीतर अपनी जांच पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट सोमवार को कार्य परिषद की आपात बैठक में पेश की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ निलंबन या बर्खास्तगी जैसे कठोर फैसले लिए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले को संस्थान की साख और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा मान रहा है।

‘सेव एलयू’ अभियान से छात्राओं का विरोध तेज

मामले के बाद विश्वविद्यालय की छात्राओं ने सोशल मीडिया पर ‘Save LU’ अभियान शुरू कर दिया है। बीए, बीएड, बीएएलएलबी समेत कई पाठ्यक्रमों की छात्राओं ने वीडियो पोस्ट कर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि भरोसे और सुरक्षा का स्थान भी होता है। अगर शिक्षक ही अपने पद का दुरुपयोग करने लगें तो छात्राओं का विश्वास टूट जाता है। एक छात्रा ने वीडियो संदेश में कहा कि शिक्षक को छात्राओं का अभिभावक माना जाता है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जानी चाहिए। छात्राओं ने कैंपस में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई है।

कैंपस की साख पर बड़ा सवाल

इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही पर बहस छेड़ दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर अब यह दबाव बढ़ गया है कि वह सिर्फ जांच तक सीमित न रहे, बल्कि ऐसा उदाहरण पेश करे जिससे भविष्य में कोई भी शिक्षक अपने पद का दुरुपयोग करने की हिम्मत न कर सके। फिलहाल पूरे मामले पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की नजर टिकी हुई है। सोमवार को होने वाली कार्य परिषद की बैठक को लेकर कैंपस में चर्चाओं का दौर तेज है।

यह भी पढ़ें: आग में झुलसी दुल्हन, लेकिन नहीं टूटा रिश्ता… कानपुर के अस्पताल में बर्न वार्ड बना मंडप-WATCH

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ऐतिहासिक दौरा, 17 महा-समझौते! जानिए PM मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा से भारत को क्या फायदा हुआ?
'हुकूमत से टकराने की...' West Bengal सरकार से क्या बोले मौलाना, मुसलमानों से भी की अपील